फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   बाइक चोरी के आरोपी की धुनाई

बाइक चोरी के आरोपी की धुनाई

Sun, 08 Jul 2018 06:24 PM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोरी के आरोपी की धुनाई
बाइक चोरी करने वाले आरोपी को पब्लिक ने दबोचने के बाद जमकर पीटा। उसे लोगों के चंगुल से बचाने में पुलिस को पसीना छूट गया। घायल बाइक चोरी के आरोपी को पुलिस कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के सदर बाजार निवासी अर्जुन मौर्या की सब्जी की दुकान है। जिस पर शहबाजा निवासी अजीत नगर काम करता है। शनिवार की रात दुकान के करीब खड़ी अर्जुन की बाइक चोरी हो गई। जिसके बाद लोग बाइक की तलाश करने लगे। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली। देर रात एक युवक बाइक लेकर पड़ाव वार्ड में घूमते दिख गया। लोगों ने उसका पीछा कर दबोच लिया। कुछ देर बाद उसे लोगों ने अजीत नगर वार्ड में दबोच लिया। बाइक लेने के बाद लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। लात घूसों की बरसात होने लगी। सूचना मिलने पर मकंद्रूगंज पुलिस चौकी के सिपाही मौके पर पहुंचे। लोगों के चंगुल से चोर को बचाने में सिपाहियों को पसीना छूट गया। उन्होंने उसे किसी तरह बचाकर कोतवाली लाया। गंभीर चोट देख पुलिसकर्मी उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज शुरू कर दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed