फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सौतन के चक्कर में पति कर रहा है पिटाई 19-47-18

सौतन के चक्कर में पति कर रहा है पिटाई 19-47-18

Fri, 08 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
सौतन के चक्कर में पति कर रहा है पिटाई 19-47-18
सौतन के चक्कर में पति कर रहा है पिटाई
विज्ञापन

मायके में पहुंचकर किया मारने का प्रयास, अस्पताल पहुंची महिला
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। महिला हिंसा विरोध दिवस पर ही कोतवाली में महिलाओं ने घर में हो रही हिंसा की आपबीती बयां की। 70 वर्षीय वृद्ध महिला का आरोप था कि उसका पति सौतन के चक्कर में उसे पीटता है। एक बार मिट्टी का तेल डालकर जलाने का भी प्रयास कर चुका है। दूसरी और आंखों में खून और गले पर पति के अत्याचार की निशानी दिखाते हुए एक युवती ने भी दहेज के लिए पिटाई करने का आरोप लगाया।
कोतवाली क्षेत्र के सुजौली गांव निवासी शीला (70) का आरोप है कि पति अक्सर उसे पीटता है। वह घर में दूसरी औरत रखना चाहता है। उधर, अत्तानगर निवासी सपना पुत्री रामसुमेर का आरोप है कि पति दहेज की मांग को लेकर उसकी पिटाई करता है। मायके पहुंचकर भी मारपीट की। गला दबाकर मारने का प्रयास किया। उसने दो दिन इलाज कराने के बाद कोतवाली पहुंचकर इसकी शिकायत की। कोतवाल का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


युवती ने दर्ज कराया रिश्तेदार पर दुराचार का मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। दूर के रिश्तेदार युवक ने युवती को घर में अकेला पाकर दुराचार किया। बाद में दबाव डालने पर वह शादी के लिए तैयार हुआ। मामला ठंडा होते ही उसने दूसरी जगह शादी तय कर ली। तिलक के एक दिन पहले युवती को इसकी जानकारी हुई तो उसने थाने में शिकायत कर दी। बात न बनते देख पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार का केस दर्ज कर युवती को मेडिकल के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती के घर महेशगंज के कल्याणपुर गांव निवासी रिश्तेदार अजय कुमार का आना-जाना था। आरोप है कि 5 नवंबर को उसने उसे अकेला पाकर दुराचार किया। बाद में इस मामले में समझौता हो गया और दोनों की शादी की बात तय हुई। इस बीच युवक की दूसरी शादी तय हो गई और 12 दिसंबर को उसकी बारात जानी है। इसकी जानकारी युवती को हुई तो उसने मंगलवार को कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने किया ट्रक लूटने का प्रयास
कुंडा (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के फरेंदूपुर निवासी संजीव कुमार और ऊंचागांव निवासी अमरेश यादव ट्रक ड्राइवर हैं। दोनों छह दिसंबर की शाम को ट्रक लेकर बालू लादने जा रहे थे। इस दौरान मवई फाटक के पास बाइक से तीन लोग पहुंचे और गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। यह देख चालक ने ट्रक भगाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने आगे जाकर उन्हें घेर लिया। खलासी बच्चा को उतारकर पिटाई करनी शुरू कर दी। इस बीच ड्राइवर ने डायल 100 और गाड़ी मालिक को फोन किया तो उनकी जान बच सकी। पुलिस का कहना है कि मामला संदिग्ध है।

विवाद में पुलिस ने दो को हिरासत में लिया
कुंडा(ब्यूरो)। मानिकपुर थाना क्षेत्र के मुंदीपुर कस्बे में रामकिशोर गौतम के घर बारात आई थी। शाम को डीजे पर द्वारचार के दौरान दो युवकों के बीच मारपीट होने लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

बाइक की टक्कर से वृद्धा घायल
बाघराय (ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के बारौ बुधई का पुरवा निवासी राजकुमारी (60) पत्नी राम अंजोर अपने पौत्र के साथ बाइक पर बैठकर बाघराय आ रही थी। पटवारा नहर के पास बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे नहर में बाइक पलट गई। इससे राजकुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

दोस्त के साथ निकला किशोर गायब
बाबागंज (ब्यूरो)। मित्र के साथ निमंत्रण में गया किशोर गायब हो गया। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए उसके मित्र के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। महेशगंज बाजार के रहने वाले शिव प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसका पुत्र मुकेश गुप्ता उर्फ राजन (17) बाजार के ही अपने मित्र संजय सरोज के साथ 3 दिसंबर को थाना क्षेत्र के कांधीपुर गांव में शाम को शादी समारोह में जाने की बात कहकर निकला। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। परिजनों ने दोस्त पर ही उसके अपहरण की आशंका जताई है। एसओ जांच की जा रही है। मामला संदिग्ध है।


पीड़ित को बंद करने का आरोप
कुंडा(ब्यूरो)। हथिगवां थाना क्षेत्र के मिश्रदयालपुर गांव निवासी विनोद की बाइक नौ सितम्बर को गायब हो गई थी। इसमें पीड़ित ने कोर्ट से रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन दिन पहले मोटरसाइकिल ऊंचाहार पुलिस ने बरामद कर ली। वह बाइक के लिए रिपोर्ट की कापी मांगने गया तो उसे थाने में बंद कर दिया गया। इस मामले में पुलिस उपाधीक्षक से शिकायत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed