फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   महुआ बीनने के विवाद में युवती की पिटाई, पांच पर केस

महुआ बीनने के विवाद में युवती की पिटाई, पांच पर केस

Mon, 22 Apr 2019 07:58 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 07:58 PM IST
विज्ञापन
महुआ बीनने के विवाद में युवती की पिटाई, पांच पर केस
महुआ बीनने के विवाद में युवती की पिटाई, पांच पर केस
विज्ञापन

लालगंज (ब्यूरो)। महुआ बीनने को लेकर हुए विवाद में युवती की पिटाई के मामले में पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के गोविंदपुर निवासी उमाशंकर पांडेय की पुत्री प्रिया पांडेय सोमवार को महुआ बीनने गई थी। यहां किसी बात को लेकर पड़ोसी हर्षित पांडेय से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद हर्षित पांडेय, संजय पांडेय, पुन्नू पांडेय समेत पांच लोग पहुंचे और प्रिया की पिटाई कर दी। आरोपियों ने लाठी डंडों से मारापीटा व जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पांचों आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट व धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

दो पर मारपीट व एससीएसटी का मुकदमा
लालगंज (ब्यूरो)। जमीनी विवाद में मारपीट में दो के खिलाफ मारपीट व एससीएसटी का केस दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के पयागीपुर बागवान का पुरवा के राकेश पासी पुत्र रोघई पासी का आरोप है कि रविवार को जमीनी विवाद के चलते पड़ोसी गांव अर्जुनपुर निवासी आदित्य सिंह व अंकित सिंह सुतगण कमल सिंह खेत में काम करने के दौरान मारपीट की। आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सोमवार को मारपीट व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन


रंगदारी नहीं देने पर सब्जी विक्रेता को मारी गई थी गोली
पीड़ित के पुत्र ने चार के खिलाफ दर्ज कराया केस
लालगंज(ब्यूरो)। तेजगढ़ बाजार में सब्जी विक्रेता को रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने गोली मारी थी। पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर चार बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। घायल व्यापारी की अस्पताल में अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के तेजगढ़ बाजार में बीती 18 अप्रैल को सब्जी विक्रेता सतीश जायसवाल को बदमाशों को गोली मार दी थी। घटना के बाद से पुलिस घटना की वजह तलाशने में जुटी थी। लेकिन घायल सब्जी विक्रेता के बेटे रोहित जायसवाल ने रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की बात कही है। रविवार को रोहित ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि घटना के दिन पूरे कमौरा निवासी कलीम उर्फ कल्ले व मो. रईस पुत्र मो. वकील, अफसर उर्फ लोहा पुत्र रियाज एक अज्ञात युवक के साथ बाइक से उसके पिता की सब्जी की दुकान पर पहुंचे। आरोपियों ने उसके पिता से एक हजार रुपये रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने तमंचा निकाला और जान से मारने की नीयित से फायर झोंक दिया। गोली सब्जी विक्रेता के सिर में लगी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले। पीड़ित के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने चारों बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास व रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। उधर गोली लगने से घायल सब्जी विक्रेता प्रयागराज की एक अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

हादसे में घायल अधेड़ की मौत, चालक पर केस
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। हादसे में घायल अधेड़ की देर रात घर पर मौत हो गई। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लालगंज कोतवाली के जगन्नाथपुर निवासी रामनरेश(45) पुत्र रामलाल सरोज रविवार को रात नौ बजे महराज का पुरवा से गेहूं की मड़ाई कर वापस लौट रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। जानकारी पर परिजन उसे लेकर घर आ गए। देर रात उसकी घर पर ही सांसे थम गई। घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। जिस पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना को लेकर मृतक के भाई महेश सरोज की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है।


फोटो--
आग से आठ बीघा खेत की गेहूं की फसल जली
सगरासुंदरपुर/लीलापुर (ब्यूरो)। आग की चपेट में आने से आठ बीघा खेत की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सांगीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में सोमवार को दोपहर किसी ने महुआ के पेड़ के नीचे सफाई के लिए सूखी पत्तियों में आग लगाई थी। तेज हवा के चलते समीप के गेहूं के खेत में खड़ी फसल में भी आग लग गई। इससे सुरेंद्र मोहन दुबे की छह बीघा व प्रदीप मिश्र की डेढ़ बीघा फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग बुझाई। उधर, लालगंज कोतवाली के छेमर सरैंया निवासी रामलखन के खेत की गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से उसकी करीब एक बीघे फसल स्वाहा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed