{"_id":"5c129ef342c7925d5355aa48","slug":"181544724211-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर कोचिंग संचालक की हत्या के विरोध में सडक़ पर उतरे लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंप्यूटर कोचिंग संचालक की हत्या के विरोध में सडक़ पर उतरे लोग
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विरोध में बंद रहा दीवानगंज बाजार
कंप्यूटर कोचिंग संचालक हत्याकांड: पचास लाख मुआवजा, आरोपियों की गिरफ्तारी और शस्त्र लाइसेंस की मांग
मौके पर पहुंचे एसपी के सामने थाना व चौकी बदलने की रखी मांग
भाजपा के बेलखरनाथधाम के सेक्टर संयोजक थे मारे गए अतुल
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपुर गांव में घर के करीब बुधवार की रात कंप्यूटर कोचिंग संचालक और भाजपा नेता अतुल शुक्ला की गोली मारकर हत्या करने की घटना के विरोध में गुरुवार को दीवानगंज बाजार पूरी तरह से बंद रहा। व्यापारी दुकानें बंदकर ग्रामीणों के साथ शव लेकर ़सड़क पर प्रदर्शन करते रहे। देर शाम मौके पर पहुंचे एसपी से सडक़ पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कंधई पुलिस के प्रति भारी आक्रोश जताते हुए पूरा थाना व दीवानगंज चौकी बदलने की मांग की। एसपी ने मामले को संभालते हुए इसके लिए कुछ दिनों का वक्त मांगा। हालांकि इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। अफसरों के काफी प्रयास के बाद भी लोग सडक़ से हटने के लिए तैयार नहीं हुए। खबर लिखे जाने तक ग्रामीण शव के साथ सड़क पर ही बैठे हुए थे। चूंकि अतुल शुक्ला भाजपा काशी क्षेत्र के बाबा बेलखरनाथ धाम के सेक्टर संयोजक थे। जिसके चलते सुबह से भाजपा व विहिप के नेताओं के साथ आसपास के गांव के लोग एकत्र होने लगे। दोपहर में पहुंचे भाजपा नेता और पूर्व विधायक बृजेश सौरभ भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। परिवार के लोगों का कहना था कि जब तक अतुल के हत्यारोपी गिरफ्तार नहीं होते और कंधई थानाध्यक्ष और दीवानगंज चौकी प्रभारी को सस्पेंड करने के साथ ही 50 लाख आर्थिक मदद, शस्त्र लाइसेंस समेत अन्य मांगें पूरी नहीं होती, जाम समाप्त नहीं होगा।
इनसेट-----
बाइक सवार राहगीर की हुई पिटाई
बेलखरनाथ धाम। कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज चौराहे पर जाम लगाने के दौरान अचानक एक बाइक सवार पट्टी की ओर बाइक लेकर जाने लगा। शव के साथ सडक़ पर एकत्र लोग उसे रोकने लगे, लेकिन वह निकलने की जिद करते हुए आगे बढ़ा तो गुस्साए लोगों ने उसकी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। हालांकि वहां मौजूद बड़े बुजुर्गों ने लोगों को शांत कराया।
इनसेट
सीओ पट्टी के वीडियोग्राफी कराने पर भड़के लोग
रखहा। कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार में जाम लगाने वाले ग्रामीणों को समझाने के बजाए अचानक सीओ पट्टी जीडी मिश्र धमकाने लगे। कहा कि सभी की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। वह ग्रामीणों को धमकाते रहे कि सभी के खिलाफ सड़क जाम करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। यह सुन रहे प्रदर्शनकारी सीओ पर भडक़ उठे। बोले तुरंत मुकदमा दर्ज कराकर सभी को जेल भेजा जाए। लोगों का आक्रोश देख सीओ पीछे हट गए।
विज्ञापन
इनसेट-------
दीवानगंज पहुंचे विहिप व संघ के नेता
रखहा। कंप्यूटर कोचिंग संचालक व भाजपा नेता अतुल शुक्ला की हत्या व दीवानगंज बाजार में शव रखकर जाम लगाने की सूचना मिलने पर विहिप के जिलाध्यक्ष अमरेश सिंह, संगठन मंत्री रामआसरे पाल, मंत्री रजनीश तिवारी, सह मंत्री विमल सिंह, भाजपा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शशि भाल और बजरंग दल के जिला संयोजक नवीन पाल, आरएसएस के प्रचारक प्रवेशजी, मीडिया प्रभारी अमित शुक्ला व अनुज मिश्रा सहित कई नेता मौके पर पहुंचे। सभी ने परिवार के लोगों को भरोसा दिलाया कि वे लोग उनके साथ हैं।
इनसेट------
नाक व कंधे पर लगी थी गोली
कंप्यूटर कोचिंग संचालक व भाजपा नेता अतुल शुक्ला को गोली मारने वाले बदमाशों ने उसकी नाक व कंधे पर गोली मारी थी। नाक से घुसी बुलेट सिर में मिल गई। जबकि कंधे में लगी गोली बाहर निकल गई। डाक्टरों के पैनल ने रात में पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम हाउस पर लोगों में खासा आक्रोश दिखा।
इनसेट-------
चाचा की तहरीर पर 8 नामजद, 6 अज्ञात पर मुकदमा, 11 हिरासत में
कंप्यूटर कोचिंग संचालक व भाजपा नेता अतुल शुक्ला की हत्या के मामले में गुरुवार को उसके चाचा घनश्याम शुक्ला ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा है कि कई माह पहले क्रिकेट मैच को लेकर गांव में विवाद हुआ था। जमकर फायरिंग की गई थी। गांव के युवकों को गोली लगी थी। इस मामले में थाने पर मुकदमा भी दर्ज हुआ था। एक माह पहले बिबियाकरनपुर निवासी शमीम से विवाद हुआ था। जिसकी शिकायत भी दीवानगंज पुलिस से की गई थी। एक सप्ताह पहले कोचिंग पढ़ाने वाली छात्राओं से होने वाली छेड़छाड़ को लेकर विरोध करने पर जयसिंहगढ़ के सुफियान, रियाज व सहबाज पुत्रगण बाबर निवासी गोलापुर, बरकत पुत्र लियाकत निवासी यहियापुर, फिरोज पुत्र मुहीद निवासी बिबियाकरनपुर, इरफान पुत्र अफजल निवासी बिबियाकरनपुर और अयूब निवासी डेंगुरपुर थाना कंधई समेत 5-6 अज्ञात लोगों पर हत्या करने या कराने आशंका जताई है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपियों के परिवार व रिश्तेदारी में मिले 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
इनसेट-----
सेहरा बंधने से पहले उठी अर्थी
शिवगढ़। अतुल की शादी पड़ोसी गांव में ही तय की गई थी। जुलाई महीने में सगाई हुई थी। शादी मार्च महीने में होने वाली थी, लेकिन शादी के तीन महीने पहले ही उसकी अर्थी उठ गई। दोनों परिवारों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा।
इनसेट------
इंसाफ के लिए सड़क पर लगा दिया टेंट, जलाया अलाव
बाबाबेलखरनाथ। कंप्यूटर कोचिंग संचालक और भाजपा नेता अतुल शुक्ला की हत्या से आक्रोशित लोग इंसाफ के लिए दीवानगंज बाजार में विरोध प्रदर्शन करते हुए जाम लगा दिया। सडक़ पर ही टेंट लगवा दिया गया। दरी पर लोग धरने पर बैठ गए। ठंड से बचने के लिए अलाव जला दिया गया। भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण इस बात की जिद पर अड़ गए कि जब तक सीएम का संदेश लेकर कोई अधिकारी नहीं आता, दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई, आरोपियों की गिरफ्तारी और आर्थिक मदद की मांग
पूरी नहीं होती तब तक वह लोग सड़क से नहीं हटेंगे। जरूरत पड़ी तो आसपास के ग्रामीण भी अपने परिवार के साथ आंदोलन में शामिल होंगे। जाम में शामिल हुए पूर्व विधायक बृजेश मिश्र सौरभ ने साफ चेताया कि भाजपा की सरकार में कंधई थाना क्षेत्र में घर के बाहर हत्या हो रही है। कुछ दिनों पहले बृजेश मिश्र की हत्या हो गई। अब घर के करीब ही अतुल शुक्ला को मौत की नींद सुला दिया गया। जब प्रदेश में एनकाउंटर हो सकता है तो ऐसे अपराधियों के खिलाफ जिले में एनकाउंटर क्यों नहीं हो सकता।
इनसेट------
विधायक धीरज ओझा ने जताई नाराजगी
कंप्यूटर संचालक अतुल शुक्ला की हत्या पर रानीगंज विधायक धीरज ओझा ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि वह 15 दिसंबर को बिबियाकरनपुर जाकर पीड़ित परिवार की बात सुनेंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर घटना से अवगत भी कराएंगे।
बवाल की आशंका में फूलती रही पुलिस की सांस
10 घंटे से पट्टी-चिलबिला मार्ग पर जाम, आवागमन ठप
आसपास के गांवों में पसरा सन्नाटा, शीतलागंज में जाम के दौरान हुई मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कंप्यूटर कोचिंग संचालक व भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या के बाद बवाल की आशंका से पुलिस की सांस फूल गई। 10 घंटे से पट्टी-चिलबिला मार्ग पर जाम के चलते आवागमन ठप रहा। पुलिस ने वाहनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर दिया। इलाके में मिश्रित आबादी व घटना के बाद उपजे तनाव को लेकर पुलिस हर कदम फूंक-फूंक कर रखती नजर आई। शीतलागंज बाजार में लगे जाम के दौरान मैजिक व ट्रैक्टर चालक के बीच मारपीट हो गई। हालांकि अलर्ट पुलिस ने समय पर काबू पा लिया।
कंधई थाना क्षेत्र का दीवानगंज इलाका पूरी तरह संवेदनशील है। चूंकि मिश्रित आबादी के कारण यहां आए दिन छोटे बड़े विवाद को लेकर तनातनी रहती है। धरना देने वाले लोगों का आरोप था कि हर मामलों में पुलिस का रवैया ठीक नहीं रहता था। कार्रवाई के बजाय पंचायत कर मामले को रफादफा कर दिया जाता था। गुरूवार को पट्टी से लेकर चिलबिला मार्ग पर 10 घंटे तक जाम लगा रहा। जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। पुलिस अफसर जाम व प्रदर्शन को देखते हुए बवाल की आशंका से निपटने के लिए परेशान थे। पुलिस की सांस कदम कदम पर फूल रही थी। शीतलागंज में लगे जाम में ट्रैक्टर चालक ने विवाद के दौरान मैजिक चालक को पीट दिया। हालांकि पुलिस ने सभी को समझा बुझाकर शांत करा दिया। बड़ी संख्या में पीएसी व पुलिस बिबियाकरनपुर, सोनाही, शीतलागंज से लेकर आसपास के गांवों में डेरा डाले हुए है। वैसे आसपास के गांवों में सन्नाटा भी पसरा रहा। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अवनीश मिश्रा ने बताया कि आरोपियों को पकडने के लिए चार टीमें गठित की गईं हैं। तनाव को देखते हुए हर कदम पर एहतियात बरता जा रहा है। दस थानों की फोर्स के अलावा पीएसी भी लगाई गई है। आरोपियों को चिन्हित करने के साथ ही उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।