{"_id":"5af4558f4f1c1b9b098b926b","slug":"181525962127-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के हत्यारोपी का घर पुलिस ने किया कुर्क 18-00-45","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के हत्यारोपी का घर पुलिस ने किया कुर्क 18-00-45
Updated Thu, 10 May 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी का घर कोतवाली पुलिस ने कुर्क कर लिया। दरवाजा और खिड़की तक पुलिस उखाड़ लाई। हालांकि इस कार्रवाई की भनक पहले लगने के कारण परिवार के लोग गृहस्थी का सामान उठा ले गए थे।
नगर कोतवाली के टेऊंगा की रहने वाली राबिया की नृशंस हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद पुलिस ने तीन हत्यारोपियों को दबोच लिया था। हत्या में नामजद मगन पासी निवासी टेऊंगा फरार चल रहा था। पुलिस उसकी तलाश में थी लेकिन वह नहीं मिल रहा था। गत दिनों पुलिस ने कुर्की कार्रवाई की नोटिस चस्पा की। इस दौरान पुलिसकर्मियों से महिलाओं की तकरार भी हुई। इसके बाद भी मगन पुलिस के हाथ नहीं लगा। शहर कोतवाल बुधवार की शाम दलबल के साथ पहुंचे और हत्यारोपी मगन सरोज के घर कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी। हालांकि पुलिसिया कार्रवाई की भनक लगने पर परिवार के लोगों ने गृहस्थी का सामान हटा दिया था। पुलिस खिड़की, दरवाजा, चारपाई समेत जो भी सामान घर में मिला। उसे उखाड़कर उठा लाई। इस दौरान पुलिस वीडियोग्राफी भी कराती रही।