{"_id":"5a12e7944f1c1b9e678bcca9","slug":"181511188372-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने बीवी, सास पर झोंका फायर, खुद को भी मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक ने बीवी, सास पर झोंका फायर, खुद को भी मारी गोली
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंडा/परियावां। मानिकपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक ने ससुराल पहुंचकर पत्नी और बीवी के साथ खुद को भी गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो नजारा देख दंग रह गए। हर ओर खून ही खून नजर आ रहा था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी को नजदीकी अस्पताल भेजा। जहां से तीनों की हालत गंभीर देख इलाहाबाद रेफर कर दिया गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।
मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुशाहिलडीह निवासी फिरोजा बानो (30) की शादी 13 साल पहले इलाहाबाद जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के चफरी निवासी फहीम उर्फ टुल्लू (33) के साथ हुई थी। शादी के बाद चार बेटे व एक बेटी पैदा हुई। डेढ़ माह पूर्व पारिवारिक कलह के चलते फिरोजा को उसकी मां अफशरुन निशा दो बच्चों के साथ कुशाहिलडीह लेकर चली आई। ग्रामीणों की मानें तो मोबाइल फोन पर फहीम और फिरोजा से बातचीत के दौरान अक्सर तकरार होती रहती थी। सोमवार की शाम फहीम ससुराल पहुंचा। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। तभी फिरोजा दरवाजे से निकलती दिखी। उसे देखते ही फहीम के सिर पर खून सवार हो गया। उसने फिरोजा को गोली मार दी।
फायर की आवाज सुनकर उसकी मां अफशरून निशा (57) दौड़ी तो फहीम ने उसे भी गोली मार दी। जख्मी फिरोजा जान बचाने के लिए दूसरे मकान में जाकर छिप गई। जबकि कनपटी के करीब गोली लगने से अफशरुन गिरकर तड़पने लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़ पड़े। लोगों के पहुंचने से पहले ही फहीम ने खुद को भी गोली मार ली। गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो हर ओर खून ही खून फैला हुआ था। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां तीनों की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाहाबाद रेफर कर दिया। फहीम और उसकी सास अफशरून जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे हैं। जबकि फिरोजा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एसओ मानिकपुर ने बताया कि पारिवारिक कलह की बात सामने आ रही है। किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के वक्त फहीम के सिर पर खून सवार था। हाथ में तमंचा लिए फहीम पत्नी फिरोजा को गोली मारने के बाद बेटे हसन और रेहान की ओर बढ़ा। नवासों की ओर दामाद को बढ़ते देख अफसरुन ने फहीम को रोका तो उसने अपनी सास को गोली मार दी। बीवी और सास को गोली मारने के बाद खुद के सिर पर तमंचे से फायर कर लिया।