फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर नहीं हुआ भंडारा

यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर नहीं हुआ भंडारा

Sat, 23 Mar 2019 11:29 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर नहीं हुआ भंडारा
यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थल पर नहीं हुआ भंडारा
विज्ञापन

पुलिस उठा ले गई कुर्सियां
अमर उजाला ब्यूरो
अजगरा। जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी का एहसास कराने के लिए अजगरा स्थित यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थली पर शनिवार को आयोजित महाआरती व भंडारे के आयोजन पर पुलिस ने रोक लगा दी। संवाद स्थल पर भंडारे के लिए आए सामान व कुर्सियां पुलिस उठा ले गई। इससे भंडारा का आयोजन नहीं हो सका। इसे लेकर लोगों में गहरा आक्रोश रहा। हालांकि शाम करीब चार बजे ग्रामीणों ने महाआरती की और जयकारा लगाते हुए अपने-अपने घरों को रवाना हुए।

अजगरा बाजार के समीप पांडवकालीन यक्ष-युधिष्ठिर संवाद स्थली है। ग्रामीणों ने संवाद स्थली पर शनिवार को महाआरती व भंडारे के आयोजन का कार्यक्रम निर्धारित किया था। कार्यक्रम का आयोजन जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराने के लिए रखा गया था। इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया था। यही कारण रहा कि संवाद स्थली पर शनिवार को सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटने लगी। इसकी सूचना लालगंज सीओ रमेशचंद्र को मिली तो वह फोर्स के साथ संवाद स्थली पर पहुंच गए। उन्होंने महाआरती व भंडारे के आयोजन की अनुमति न लेने की बात कहते हुए कार्यक्रम को रोक दिया। उनके साथ आई फोर्स भंडारे का सामान व कुर्सियां उठा ले गई। इससे कार्यक्रम ठप हो गया। इसे लेकर ग्रामीणों आक्रोशित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed