{"_id":"5c56f310bdec2256b807f6ef","slug":"171549202192-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस कर पीटा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुस कर पीटा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

सांगीपुर (ब्यूरो)। पुरानी रंजिश में घर में घुसकर मारपीट की गई। सांगीपुर थाना क्षेत्र के कीर्तिपुर पहाड़पुर निवासी राजू सिंह का आरोप है कि शनिवार को वह थाने में हुए समाधान दिवस में जमीन विवाद का निराकरण कराने के लिए प्रार्थना पत्र देने आया था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर लालगंज कोतवाली के पूरे तिलकराम निवासी रवींद्र वर्मा व स्वामीनाथ गुप्ता अपने साथियों के साथ जीप से आए और उसे व उसके भतीजे शिवम को पीटने लगे। जान बचाने के लिए दोनों घर में घुस गए। इस पर आरोपियों ने घर में घुसकर पीटा। बीच बचाव करने आईं घर की महिलाओं से भी मारपीट की गई। पुलिस ने राजू की तहरीर पर दो नामजद तथा दस अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बच्चे देश के कर्णधार : आराधना
सांगीपुर (ब्यूरो)। बच्चे देश के कर्णधार हैं। बालक व बालिकाएं हर क्षेत्र में अपना नाम रोशन कर रही हैं। यह बातें स्थानीय विधायक आराधना मिश्रा ने सांगीपुर इलाके के निर्मला पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिकोत्सव में कहीं। कहा कि हमें बचचों को समुचित शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध करानी चाहिए। ताकि वह आगे चलकर अपना भविष्य संवारने के साथ ही देश का नाम रोशन कर सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू तथा संचालन अजय शुक्ल ने किया। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह, देवी प्रसाद शुक्ल, ज्ञानप्रकाश शुक्ल, राजू पयासी, सुधाकर पांडेय, रामबोध शुक्ल, रामकृपाल पासी, अंशुमान तिवारी, ओम पांडेय, संजय बघेल, सुशील सिंह, शंकर प्रधान, अशोक दूबे व कैप्टन अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे।