फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   थानेदार से रंगदारी मांगने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

थानेदार से रंगदारी मांगने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Mon, 17 Dec 2018 07:47 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
थानेदार से रंगदारी मांगने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
फोटो-
विज्ञापन

थानेदार से रंगदारी मांगने वाला पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
आजमगढ़ जिले के फूलपुर एसओ से 20 लाख रुपये मांगी थी रंगदारी
साथी का एनकाउंटर करने पर एसओ को दी थी धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। साथी का एनकाउंटर करने वाले थानेदार से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला बदमाश मुठभेड़ में पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके पास से तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के नेवादा निवासी इशराक खान उर्फ जावेद उर्फ काले जेठवारा थाना क्षेत्र के चमरुपुर शुक्लान निवासी रामआसरे यादव के मकान में किराए पर छिपकर रहता था। उसने आजमगढ़ के फूलपुर के थानाध्यक्ष से 20 लाख रुपये रंगदारी मांगते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। यह धमकी इशराक ने जेठवारा इलाके से दी थी। इसकी छानबीन में सर्विलांस टीम लगी थी। रविवार की रात डेरवा चौकी प्रभारी ने पुलिस कर्मियों के साथ दबिश दी। इस पर घर के भीतर से इशराक ने पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। हालांकि पुलिस ने उसे घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में पकड़े गए इशराक ने बताया कि उसके साथी का फूलपुर थानाध्यक्ष ने एनकाउंटर कर दिया था। जिसके चलते उसने एसओ को धमकी देते हुए रंगदारी मांगी थी। इस मामले में फूलपुर में मुकदमा भी दर्ज है। वह कई माह से छिपकर चमरुपुर शुक्लान में रह रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed