फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   एडीओ पंचायत के निलंबन के लिए शासन को भेजा पत्र

एडीओ पंचायत के निलंबन के लिए शासन को भेजा पत्र

Wed, 31 Jan 2018 06:04 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
एडीओ पंचायत के निलंबन के लिए शासन को भेजा पत्र
एडीओ पंचायत के निलंबन के लिए शासन को भेजा पत्र
विज्ञापन

बीस लाख रुपये के घपले का है आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़।
चौदहवें वित्त आयोग से बीस लाख रुपये निकालकर बंदरबांट करने के आरोपी एडीओ पंचायत को निलंबित करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। इधर सेवानिवृत्त बीडीओ से रिकवरी के लिए विभागीय अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
सांगीपुर विकास खंड में चौदहवें वित्त आयोग के तहत मिली धनराशि में एडीओ पंचायत और बीडीओ ने मिलकर कंटीजेंसी के 20 लाख रुपये निकालकर बंदरबांट कर लिए थे । सीडीओ राजकमल यादव ने शिकायत मिलने पर डीपीआरओ को भेजकर पूरे मामले की जांच कराई। डीपीआरओ की जांच में इस बात का खुलासा हुआ कि बगैर कोई काम कराए ही रुपये निकाल लिए गए हैं। डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को बिल बाउचर दिखाने के लिए एक सप्ताह का मौका भी दिया था, मगर इसके बाद भी कोई अभिलेख नहीं प्रस्तुत करने पर कार्रवाई के लिए सीडीओ को पत्र लिखा था। डीपीआरओ एसके पांडेय ने बताया कि एडीओ पंचायत को निलंबित करने के लिए शासन को पत्र लिखा गया है। इधर फर्जीवाड़ा करने में माहिर एडीओ पंचायत कार्रवाई से बचने के लिए नेताओं के यहां डेरा डाले हुए हैं।
विज्ञापन



मृतक आश्रितों को योग्यता के अनुसार दी जाए नौकरी
शिक्षक संघ ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन की बहाली और मृतक आश्रितों को योग्यता के अनुसार नौकरी देने की मांग को लेकर बीएसए को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष शाहआलम और महामंत्री राजेश कुमार सरोज ने चेताया है कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो शिक्षक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर एक बार फिर आंदोलन तेज करने का संकेत दिया है। बुधवार को साथियों संग बीएसए कार्यालय पहुंचे जिलाध्यक्ष शाहआलम ने प्रधानमंत्री को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन बीएसए को सौंपा। जिसमें पहली मांग पुरानी पेंशन बहाली की है। जिलामंत्री राकेश सरोज, सुशील कुमार शुक्ल, राजेश सिंह, विजय दुबे, शौकत अली, अरुण सरोज, शिव प्रताप पटेल, खुर्शीद अली, केशव प्रसाद, कैलाश त्रिपाठी, विनय सिंह, धर्मराज सिंह आदि मौजूद रहे।


प्रेरकों ने मांगा बकाया मानदेय
प्रतापगढ़ (ब्यूरो)। प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन ने मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र भेजकर 36 माह का बकाया मानदेय मांगा है। जिलाध्यक्ष सत्यवान सिंह ने साक्षर भारत मिशन के तहत तैनात प्रेरकों का सेवा विस्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed