{"_id":"59a2bf094f1c1bb74f8b471a","slug":"171503837961-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्ष्मीगंज के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया विरोध","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लक्ष्मीगंज के व्यापारियों ने दुकानें बंद कर जताया विरोध
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठवारा। क्षेत्र में आए दिन लूट, छिनैती और चोरी की हो रही घटनाओं के साथ ही लूट की घटना की तहरीर चोरी में बदलवाने को लेकर पुलिस के विरोध में लक्ष्मीगंज के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध जताया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर में भाजपा नेता ने भरोसा दिया कि जनप्रतिनिधियों के साथ मामले को अफसरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद लोगों ने अपनी दुकानें खोली।
जेठवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज निवासी सहकारी समिति के सचिव रामसिंह के घर 25/26 अगस्त की रात बदमाशों ने घर में घुसकर लूटपाट की थी। आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने जबरन तहरीर बदलवा दिया और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। क्षेत्र में आए दिन हो रही लूट व चोरी की घटनाओं के बाद भी पुलिस के रवैये पर भड़के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। व्यापारियों का कहना था कि बदमाशों ने बंधक बनाया, धमकाकर खामोश कर दिया। इसके बाद लूटपाट कर बदमाश भाग निकले। इसके बाद भी दरोगा मनमानी पर उतर आए हैं। क्षेत्र में कई लूट की वारदातें हो चुकी हैं। एक का अभी तक खुलासा नहीं हो सका। दोपहर में भाजपा नेता कुंदन सिंह बाजार पहुंचे। घटना की जानकारी लेने के बाद सभी को भरोसा दिया कि वे जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पुलिस की कार्यशैली की जानकारी अधिकारियों को देंगे। घटनाओं का खुलासा भी होगा।