फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   करंट लगने से युवक की मौत

करंट लगने से युवक की मौत

Wed, 24 Apr 2019 08:30 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 08:30 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से युवक की मौत
करंट लगने से युवक की मौत
विज्ञापन

कुंडा(ब्यूरो)। पंखा लगा रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। हथिगवां थाना क्षेत्र के समसपुर गांव निवासी गनेश (19) पुत्र बाबूलाल दोपहर में पंखा लगा रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। परिजन उसे एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में चीखपुकार मच गई।

महिला के खाते से पांच हजार की जगह पर निकल गए 10 हजार
कुंडा(ब्यूरो)। पांच हजार रुपये निकालने गई महिला के खाते से 10 हजार रुपये निकल गए। इसका मैसेज उसके मोबाइल पर आया तो वह परेशान हो गई। उसने इसकी शिकायत कोतवाली में की है। पुलिस जांच करने मौके पर गई, लेकिन टाइनी संचालक नहीं मिला। कोतवाली क्षेत्र के खिदिरपुर गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी रमेश पांडेय शेखपुर बाजार में टाइनी से पैसा निकालने गई थी। इस दौरान टाइनी संचालक ने मशीन पर उससे अंगूठा लगाकर 5000 रुपये उसे दिए। बाद में उसके मोबाइल पर 10 हजार रुपये निकलने का मैसेज उसके खाते पर आ गया। इससे वह परेशान हो गई। उसने इसकी शिकायत कोतवाली कुंडा में की है।
विज्ञापन


इलाहाबाद बैक में मनाया गया 155वां स्थापना दिवस
डेरवा(ब्यूरो)। इलाहाबाद बैंक की डेरवा शाखा में 155वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान बैंक में गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें बैंक की तरफ से वरिष्ठ प्रबंधक अजय पांडेय ने बैंक की 155 साल की यात्रा पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया कि सबसे पहले इसकी स्थापना इलाहाबाद में हुई। बैंक आज अपनी 33 सौ से अधिक शाखाओं के साथ पूरे देश में कार्यरत है। इसका व्यवसाय 400000 करोड़ से अधिक का है और डिजिटल तकनीक से युक्त समस्त आधुनिक सेवाएं बैंक के पास उपलब्ध है। अंत में बैंक की तरफ से सभी अतिथियों का अभिनंदन और आभार व्यक्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed