फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पांच के खिलाफ अपहरण व छिनैती का केस

पांच के खिलाफ अपहरण व छिनैती का केस

Wed, 24 Apr 2019 07:46 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 07:46 PM IST
विज्ञापन
पांच के खिलाफ अपहरण व छिनैती का केस
पांच के खिलाफ अपहरण व छिनैती का केस
विज्ञापन

लालगंज (ब्यूरो)। युवक को बंधक बनाकर मारपीट व छिनैती के मामले में पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के ढिंगवस पूरे बीरबल निवासी हलीमुद्दीन को हंडौर के पास मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने कार में अपहरण कर बासूपुर ले गए। यहां कमरे में बंधक बनाकर उसकी जमकर पिटाई के बाद मोबाइल व नकदी छीन ली। पीड़ित की शिकायत पर बासूपुर निवासी आफताब खां, इकलाख खां, गुफरान व दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण व छिनैती का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

आरोपी पर मारपीट व तोड़फोड़ का केस
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली के लाला का पुरवा निवासी रंजना पुत्री रामदीन गौतम ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती 20 अप्रैल को गांव का ही मुकेश बाइक से उसके घर पहुंचा। रंजिश के चलते वह घर के सामानों में तोड़फोड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसकी व परिजनों की धुनाई कर दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मारपीट व तोड़फोड़ का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


फोटो--
पुलिस की मौजूदगी में हुआ सब्जी विक्रेता के शव अंतिम संस्कार
दूसरे दिन भी बंद रहा बाजार, आरोपियों पर बढ़ाई गई हत्या की धारा
लीलापुर(ब्यूरो)। तेजगढ़ बाजार के सब्जी विक्रेता के शव का पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। घटना के कई दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से बाजार के व्यापारियों ने अपनी दुकानें दूसरे दिन भी बंद रखी। गिरफ्तारी नहीं होने से इलाके में तनाव बना हुआ है। इसके चलते बाजार में पुलिस की तैनाती की गई है। हमलावरों पर पुलिस ने हत्या की धारा भी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के तेजगढ़ बाजार निवासी सब्जी विक्रेता सतीश जायसवाल को रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने बीती 18 अप्रैल को गोली मार दी थी। उपचार के दौरान उसकी सोमवार की रात प्रयागराज में मौत हो गई। मंगलवार को पीएम के बाद उसका शव तेजगढ़ बाजार पहुंचा तो आक्रोशित लोगों ने मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी शिवाजी शुक्ल को खदेड़ दिया। भीड़ ने पुलिस पर पथराव भी किया। बाद में पहुंचे जिलाधिकारी मार्क ण्डेय शाही व पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने ग्रामीणों व परिजनों को आर्थिक सहायता समेत अन्य आश्वासन देकर शांत कराया। डीएम के आश्वासन पर परिजन शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। बुधवार को सुबह भारी पुलिस की मौजूदगी में सब्जी विक्रेता के शव को अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा निकाली। सब्जी विक्रेता के शव की अंत्येष्टि के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। मामले में पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ पहले से दर्ज मुकदमें में हत्या की धारा बढ़ा दी है। कोतवाल ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

फोटो--
लोकतंत्र की मजबूती के लिए जिम्मेदारी का निर्वहन करें मतदाता
कटरा बलीपुर में आयोजित हुई मतदाता जागरूकता संगोष्ठी
लालगंज (ब्यूरो)। मतदाता जागरूकता अभियान को लेकर नगर पंचायत के पूरे हरि किशुन वार्ड में बुधवार को अधिशाषी अधिकारी सुभाष चंद्र सिंह के संयोजन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पंचायत भवन पर आयोजित कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता व स्वच्छता को लेकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया गया। ईओ सुभाष चंद्र सिंह ने लोगों से कहा कि मतदान के जरिए की देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाते हुए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन हर नागरिक को करना होगा। यह तभी संभव है जब शत प्रतिशत मतदान कर लोग अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। कहा कि सतत जागरूकता ही स्वतंत्रता की प्रहरी है और इसकी मजबूती के लिए लोकतंत्र को मजबूत बनाना होगा। इस मौके पर सभासद विमलेश नारायण तिवारी, प्रधान बृजेश द्विवेदी, रोहित मिश्र, विकास तिवारी, अंकित शुक्ल आदि मौजूद रहे। वहीं मतदाता जागरुकता अभियान के तहत नगर के प्राथमिक विद्यालय खालसा सादात, शीतलमऊ, अझारा, जैनपुर में संगोष्ठियों का आयोजन किया गया।

घायल श्रद्धालु की इलाज के दौरान मौत
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली के भिभौरा गांव में बीत दस अप्रैल को शीतलन धाम जाने के दौरान श्रद्धालुओं से भरी मैजिक डाला पलट गई थी। हादसे में जेठवारा थाना क्षेत्र के डांडी निवासी धीरज वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में घायल मृतक के भाई पंकज वर्मा(13) का प्रयागराज की एसआरएन अस्पताल में उपचार चल रहा था। बुधवार को उपचार के दौरान उसकी सांसे थम गई। हादसे में दूसरे श्रद्धालु की मौत की जानकारी परिजनों व ग्रामीणों को हुई तो कोहराम मच गया।


अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो घायल
सांगीपुर(ब्यूरो)। उदयपुर थाना क्षेत्र के कुंभीआइमा निवासी मोहित गुप्ता(25) अपने साथी अंकित गुप्ता(22) के साथ बुधवार को बाइक से किठावर बाजार जा रहा था। सांगीपुर कस्बे के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सांगीपुर अस्पताल लाया गया। यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed