फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मुठभेड़ में रानीगंज पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा

मुठभेड़ में रानीगंज पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा

Mon, 14 Jan 2019 07:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में रानीगंज पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा

विज्ञापन
फोटो-
मुठभेड़ में रानीगंज पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोचा
लूटी गई बाइक, मोबाइल और गैस एजेंसी कर्मचारी से लूटे गए 16 हजार रुपये बरामद
बदमाशों के पास से मिला तमंचा और कारतूस
प्रतापगढ़। लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को रानीगंज पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा। उनके पास से तमंचा, कारतूस संग रानीगंज में लूटी गई बाइक व मोबाइल भी बरामद हुआ। चांदा में गैस एजेंसी कर्मचारी से लूटे गए रुपये भी बदमाशों के पास से मिले। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि रानीगंज थानाध्यक्ष सोमवार को भोर में चौहरजन पुल के पास पहुंचे। जहां तीन बदमाश बाइक पर खड़े थे। पुलिस को देखते ही एक बदमाश फायर करते हुए भागने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने तीनों बदमाशों को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से तीन तमंचा, कारतूस, मोबाइल और लूटी गई अपाची बाइक बरामद हुई। बदमाशों के पास से 16300 रुपये भी मिले। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि उन लोगों ने 9 जनवरी को चौहरजन पुल के पास बाबूलाल पटेल निवासी बशीरपुर की बाइक व बैग लूट लिया था। बैग में मोबाइल व 7 सौ रुपये थे। सुलतानपुर के चांदा थाना क्षेत्र में लूटी गई अपाची से ही गैस एजेंसी के कर्मचारी जितेंद्र सरोज से 12 जनवरी को 58165 रुपये व दो मोबाइल लूटे थे। पकड़े गए बदमाश कभी जेल नहीं गए हैं। पहली बार पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। इनका सरगना मुजम्मिल पुत्र असलम निवासी सराय जमुनी रानीगंज है जो पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश जिशान उर्फ अंसार खां पुत्र इसरार निवासी रामपुर अधारगंज, फैजान पुत्र मोहम्मद सिद्दीकी निवासी चकसारा थाना रानीगंज और जावेद उर्फ जब्बे पुत्र करमअली निवासी जमुआरी नगर कोतवाली को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


जोगापुर में लूटा था रुपयों से भरा बैग
रानीगंज पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि नगर कोतवाली के जोगापुर में सितंबर में व्यापारी से बैग लूटा था। जिसमें उनका मुखिया मुजम्मिल भी शामिल था। बैग से 83 हजार रुपये बरामद हुए थे। नगर कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजम्मिल के पास हैं लूटे गए मोबाइल
रानीगंज पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश जिशान उर्फ अंसार खां, फैजान पुत्र मोहम्मद सिद्दीक और जावेद उर्फ जब्बे ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उन लोगों का सरगना मुजम्मिल गैस एजेंसी के कर्मचारी को लूटने में शामिल था। वह घटना के बाद से फरार है। सभी लोगों को लूटे गए रुपये में 15-15 हजार रुपये मिले थे। कर्मचारियों के लूटे गए मोबाइल फरार चल रहे मुजमिमल के पास हैं।

0000

बाघराय पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, सामान बरामद
बाघराय। पुलिस ने शातिर चोर को दबोच लिया। उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ है। पुलिस की पूछताछ में उसने कई चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। बाघराय पुलिस ने चौबरियन नहर पुलिया के पास से एक युवक को संदिग्ध हालत में दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम साहिल उर्फ चाका निवासी हरबसपुरटेकी पट्टी थाना बाघराय बताया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की बिछुवा, एक अदद पानी की टंकी और 15 सौ रुपये बरामद किया। उसने बताया कि साथी पवन कुमार उर्फ टमाटर पुत्र फूलचंद्र के साथ मिलकर सराय प्रतापिन में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें चोरी पानी की टंकी मिली है। 4 जनवरी को पांडेय का पुरवा मजरे रामपुर कोटवा में अजीत कुमार के घर से चोरी की थी। बरामद 15 सौ रुपये महेशगंज के पनाहनगर से चुराए थे। पुलिस फरार टमाटर की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed