{"_id":"59d39dc74f1c1b6e548b5834","slug":"161507040711-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरौल में दबंगों ने बरपाया कहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरौल में दबंगों ने बरपाया कहर
Updated Tue, 03 Oct 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेठवारा/मानधाता। मानधाता थाना क्षेत्र के तरौल में सोमवार की रात दबंगों ने एक परिवार पर कहर बरपाया। लूटपाट के बाद जमकर तोडफ़ोड़ की। सूचना के बाद भी घंटों विलंब से पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार को ही धमकाते हुए कमरे में ताला जड़ दिया। जिससे पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस की कार्रवाई से लोगों में आक्रोश रहा।
तरौल निवासी मोहनलाल यादव का आरोप है कि उसका कुछ दिनों से पड़ोसी भैयाराम मौर्या से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। आबादी की जमीन पर पहले से बने मकान को देने के लिए थाने में तैनात एक दरोगा लगातार उस पर दबाव बना रहे हैं। इससे इंकार करने पर कुछ दिन पहले आरोपी दरोगा ने मोहनलाल का शांतिभंग में चालान कर दिया था। इस बीच विरोधियों ने उसके मकान में ताला बंद कर दिया। सोमवार को मोहनलाल मकान के छत पर सो रहा था। आधी रात को करीब दर्जन भर दबंग लोग जबरन घर में घुसकर आए और लूटपाट व तोड़फोड़ शुरू कर दी।
आरोपियों ने घर में रखी तीन हजार नगदी, लैपटॉप समेट लिए व अभिलेखों को नष्ट कर दिया। खुद को कमरे में बंद कर उसने अपनी जान बचाई। जानकारी पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले। आरोप है कि एसओ मानधाता ने दोनों कमरों में पुलिस का ताला जड़वा दिया। साथ ही धमकी दी कि सुधर जाओ वरना जमीन व घर दोनों कुर्क करा दूंगा। इस घटना से परिजन जहां दहशत में हैं, वहीं ग्रामीणों में पुलिस की एकपक्षीय कार्रवाई से आक्रोश है। इस बाबत एसओ मानधाता ने बताया कि जमीन को लेकर दो लोगों के बीच विवाद चल रहा है। तहरीर मिली है, मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विवाद रोकने के लिए मकान को कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है।