फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   किसान को जिंदा जलाकर मारने में पुलिस के हाथ खाली

किसान को जिंदा जलाकर मारने में पुलिस के हाथ खाली

Fri, 21 Jun 2019 11:28 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
किसान को जिंदा जलाकर मारने में पुलिस के हाथ खाली
किसान को जिंदा जलाकर मारने में पुलिस के हाथ खाली
विज्ञापन

हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ में नहीं मिली कोई खास जानकारी
पट्टी (ब्यूरो)। रामपुर बेला गांव में दलित किसान को जिंदा जलाकर मार डालने के मामले में पुलिस के हाथ खाली हैं। हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस को मृतक के फोन के सीडीआर का इंतजार है।
रामपुर बेला गांव निवासी विनय कुमार सरोज की हत्या को छह दिन बीत चुके हैं। उसके परिजनों की आंखें के आंसू अब सूख चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक कातिलों का पता नहीं लगा सकी। हत्या का कारण भी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस की जांच में अभी कुछ खास जानकारी नहीं हासिल हो सकी है। क्षेत्राधिकारी पट्टी जिलाजीत चौधरी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस को मृतक के मोबाइल के सीडीआर का इंतजार है शायद उसके मिलने के बाद पुलिस इस राज से पर्दा उठा सके।
विज्ञापन

फोटो-
मिट्टी का तेल मांगने पर कोटेदार ने कुनबे को पीटा
मारपीट में दंपति समेत चार घायल, एक रेफर
पट्टी(ब्यूरो)। कोतवाली के नोही गांव में बेटे को मिट्टी का तेल देने से मना करने पर उलाहना देने पहुंचे पिता को कोटेदार व उसके सहयोगियों ने लाठी-डंडे से पीट दिया। बचाव को आई पत्नी, बेटी व भतीजी को पीटकर घायल कर दिया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने कोटेदार समेत पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोही गांव निवासी राकेश सरोज का बेटा अंकुश कोटे की दुकान से मिट्टी का तेल लाने गया था। कोटेदार ने मना कर दिया तो उसने आकर घर पिता को यह बात बताई। राजेश कोटेदार को उलाहना देने गया तो विवाद बढ़ गया। कोटेदार विजय बहादुर चौहान, लालमणि उर्फ विनोद, उदयराज, जय सिंह, हरीलाल चौहान समेत अन्य लोगों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। मारपीट की सूचना पर पहुंची पत्नी शिवकुमारी, बेटे अंकुश व भतीजी अनीता पुत्री भगेलू को लहूलुहान कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
फोटो-
मकान से टकराई कार, बाल-बाल बचे यात्री
करैला बाजार(ब्यूरो)। पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर कंजासराय गुलामी गांव के समीप तेज रफ्तार कार गाय बचाने के चक्कर में मकान से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए। बहरपुर गांव निवासी शादाब की कार से बिलाल पुत्र निशान, व आवेश पुत्र जावेद शुक्रवार दोपहर घर जा रहे थे। सामने गाय आने से कार अनियंत्रित होकर मकान से जा टकराई।
मंत्री की घोषणा के बाद भी सराफ के परिवार को नहीं मिली मदद
बीते 13 मई को कस्बे के आभूषण व्यापारी गंगाराम की हुई थी हत्या
पट्टी (ब्यूरो)। कस्बे के आभूषण व्यापारी गंगाराम सोनी के परिजनों को डेढ़ माह बीतने के बाद भी किसी प्रकार की सहायता प्रशासन उपलब्ध नहीं करा सका है। पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता से मृतक के भाई ने अपना दर्द बयां किया तो उन्होने मामले में मुख्यमंत्री से मिलकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
बीते 13 मई को सदहा बाजार से दुकान बंदकर घर लौटते समय गंगाराम सोनी पुत्र भोला सोनी की बदमाशों ने हत्या करने के बाद नगदी और आभूषण लूट लिया था। घटना से नाराज परिजनों संग व्यापारियों ने कस्बे में जाम लगाकर बवाल काटा था। सूचना पाकर पहुंचे काबीना मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह मोती सिंह ने बीस लाख मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद, परिवार के एक सदस्य को नौकरी व शस्त्र लाइसेंस दिलाने के आश्वासन पर जाम खत्म कराया था। डेढ़ माह बीतने के बाद भी न तो मामले का खुलासा हो सका और न ही पीड़ित परिवार को किसी प्रकार की सहायता शासन प्रशासन दिला सका। गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे तो भाई ब्रहमदेव सोनी ने अपनी पीड़ा जाहिर की। पूरा मामला सुनने के बाद उन्होंने कहा कि सीएम से मिलकर वह प्रकारण उठाएंगे।

सीएचसी अमरगढ़ के स्वास्थकर्मियों ने निकाली पोलिया जागरूकता रैली
पट्टी (ब्यूरो)। सीएचसी अमरगढ़ के स्वास्थ्य कर्मियों ने आशा बहुओं संग पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली। रैली ने अमरगढ़ बाजार व आसपास के गांवों में भ्रमण कियसा। अगुवाई सीएचसी अधीक्षक डा. आरसी यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed