{"_id":"5d0d1ac68ebc3e014601f723","slug":"15611398959-pratapgarh-news5","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शाप से मोबाइल व नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोबाइल शाप से मोबाइल व नकदी चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोबाइल शाप से मोबाइल व नकदी चोरी
लीलापुर(ब्यूरो)। लालगंज कोतवाली के साहबगंज बाजार में भुवालपुर निवासी अजीत पाल ने मोबाइल की दुकान खोल रखी है। गुरुवार की रात वह दूकान बंद कर अपने घर चला गया। मौका पाकर अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोडक़र दो हजार नकदी समेत लाखों के मोबाइल फोन उड़ा दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर दुकानदार समेत बाजारवासियों के होश उड़ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका।
विवाहिता की मौत में पति समेत चार पर केस
उदयपुर(ब्यूरो)। क्षेत्र के मुस्तफाबाद में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में सुमन देवी की मौत हो गई थी। मामले में मृतका के पिता बच्चू लाल वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि सुमन के पति बाबूलाल वर्मा की दूसरी शादी के करने के चक्कर में ससुरालीजनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने बेटी के शव का अंतिम संस्कार करने से ससुरालीजनों को रोक दिया। बाद में ग्रामीणों के समझाने पर उसने शुक्रवार की शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता झुलसी
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली के भदारी कला में सुमन(30) पत्नी अभिमन्यू पांडेय शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गई। परिजन उसे आनन फानन में लालगंज सीएचसी ले आए, यहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक खाना बनाते समय अचानक हादसे में वह झुलस गई। पुलिस ने जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, तीन घायल
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली के अमावां में अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा जाने पर तीन लोग घायल हो गए। सांगीपुर के टिकरिया निवासी अजय कुमार(30), बाबूलाल(55) अपने भांजे पूरब देऊम के ओमशिव(48) के साथ शुक्रवार को बाइक से लालगंज आए थे। वापस लौटते समय अमावां चौराहे पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। सीएचसी लाने पर अजय की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
युवती की फोटो वायरल करने पर केस दर्ज
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली के रामपुर भेडिय़ानी निवासी महिपाल रजक का आरोप है कि गांव का ही अंकित रजक उसकी बेटी के फोटो में छेड़छाड़ कर अपनी फोटो जोड़ दी। अंकित ने फोटो के साथ आपत्तिजनक बातें लिखकर पहली जून को यह फोटो भी वायरल कर दी। पीड़ित की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ आईटी एक्ट व मानहानि के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में योगाभ्यास करने उमड़े लोग
फोटो--
लालगंज(ब्यूरो)। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में शुक्रवार की सुबह पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को सैकड़ों लोगों ने योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम मोहनलाल गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। पतंजलि योग समिति के जिला महामंत्री जय प्रकाश पांडेय के निर्देशन में योगाभ्यास कर लोगों ने निरोगी रहने का संकल्प जताया। प्रधानाचार्य आचार्य रामअवधेश मिश्र ने योग शिविर में आए लोगों को स्वागत किया। इस मौके पर अमरपाल मौर्य, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश शुक्ल, माधुरी ओझा, नागेश प्रताप सिंह, बृजेंद्र द्विवेदी, डॉ. वीरेश सिंह, ईओ सुभाषचंद्र सिंह, अनिल तिवारी, नीलम ओझा, प्रदोष नारायण सिंह, अनूप त्रिपाठी, केशवकांत ओझा, श्यामदुलारी सिंह आदि मौजूद रहे।