{"_id":"5d0ce1908ebc3e36a42ecb8c","slug":"15611252486-pratapgarh-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगदारी नहीं देने से मना करने पर फार्मासिस्ट पर प्राणघातक हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रंगदारी नहीं देने से मना करने पर फार्मासिस्ट पर प्राणघातक हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी नहीं देने से मना करने पर फार्मासिस्ट पर प्राणघातक हमला
स्थानीय नेताओं के दबाव में पुलिस ने नहीं लिखा मुकदमा
संडवाचंद्रिका (ब्यूरो)। सीएचसी संडवाचंद्रिका में तैनात चीफ फार्मासिस्ट के रंगदारी देने से मना करने पर दबंगों ने अस्पताल में घुसकर प्राणघातक हमला करने के साथ उत्पात मचाया। फार्मासिस्ट के जेब में रखे तीन हजार रुपये छीनकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने अंतू पुलिस को तहरीर दी है, मगर स्थानीय नेताओं के दबाव में अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।
अंतू इलाके के सीएचसी संडवा चंद्रिका में तैनात फार्मासिस्ट श्याम शंकर मिश्र गुरुवार की शाम चार बजे अस्पताल में बैठकर विभागीय कार्य निपटा रहे थे। इसी बीच स्थानीय एक दबंग ने पहले फोन पर धमकाया और थोड़ी ही देर में अपने तीन अन्य साथियों के साथ अस्पताल पहुंचकर फार्मासिस्ट पर प्राणघातक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सरकारी अभिलेखों को तहस-नहस करने के साथ ही जेब में रखे तीन हजार रुपये छीन लिए। अस्पताल कर्मियों के हस्तक्षेप पर फार्मासिस्ट की जान बची। पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि दबंग दस हजार रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांग रहा था। मगर वह देने में असमर्थता जताने पर उस पर हमला किया गया। पीड़ित ने बताया कि अंतू पुलिस को तहरीर दिया है, मगर स्थानीय नेताओं के दबाव में पुलिस ने अभी मुकदमा नहीं दर्ज किया है।
चित्र--
बासूपुर में विकास कार्य नहीं होने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
डीएम से मिलकर विकास कार्य नहीं होने पर जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। संडवा चंद्रिका विकास खंड के लोहंगपट्टी ग्राम पंचायत के बासूपुर गांव में विकास कार्य नहीं होने से प्रधान की कार्यशैली से नाराज लोगों ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। लगभग दो दर्जन ग्रामीणों ने डीएम से मिलकर प्रधान के मनमानी की शिकायत की है।
विज्ञापन
शुक्रवार को लोहंगपट्टी गांव के बासूपुुर गांव के लोगों ने डीएम से मिलकर बताया कि ग्राम प्रधान गांव में कोई भी विकास कार्य नहीं करा रहे हैं। जब कोई उनसे शिकायत करता है, तो वह अफसरों से शिकायत करने की बात कहते हैं। ग्रामीणों का आरोप था, कि प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत के तहत गोल्डेन कार्ड, हैंडपंप, नाली, खड़ंजा का निर्माण नहीं कराया गया है। गांव के लोगों ने जांच कराकर विकास कार्य कराने को कहा है। इस मौके पर राजेश पांडेय, सत्यप्रकाश, अशोक कुमार मिश्रा, त्रिलोकीनाथ पांडेय, चंद्रशेखर मिश्र, सुधाकर पांडेय, अवधेश नारायण पांडेय, राम दयाल, देवी प्रसाद, सुदामा प्रसाद प्रमुख रुप से मौजूद रहे।