{"_id":"5d0bc6a58ebc3e138a0e8e05","slug":"156105282210-pratapgarh-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहड़ौर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोहड़ौर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहड़ौर में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़
दोनों ओर से दर्जनों राउंड फायरिंग, काफी संख्या में असलहा और कारतूस बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/कोहड़ौर। कोहड़ौर थाना के घनापुर गांव के पास गुरुवार रात पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों तरफ से दर्जनों राउंड फायरिंग हुई। मौका पाकर बदमाश भाग निकले।
कोहड़ौर से कंधई जाने वाली सड़क पर मदुरारानी घनापुर गांव के पास सूनसान इलाका है।गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे वहां हब्बू गैंग के आधा दर्जन बदमाश बैठे थे। पुलिस का कहना है कि वह किसी वारदात को अंजाम देने की रणनीति बना रहे थे। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एसओ कोहड़ौर दलबल के साथ वहां पहुंच गए। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।जवाब में पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग की। इस दौरान बदमाश तमंचा, पिस्टल और कारतूस छोड़कर भाग निकले। कोहड़ौर एसओ ने बताया कि मुठभेड़ हुई है। दो बदमाशों की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।