फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   घायल को अस्पताल भेजने गए चौकी प्रभारी से बदसलूकी

घायल को अस्पताल भेजने गए चौकी प्रभारी से बदसलूकी

Wed, 19 Jun 2019 07:32 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
घायल को अस्पताल भेजने गए चौकी प्रभारी से बदसलूकी
घायल को अस्पताल भेजने गए चौकी प्रभारी से बदसलूकी
विज्ञापन

गाली-गलौज करतेे हुए कॉलर पकड़ कर भिड़ गया युवक
आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। हाइवे पर हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने गए चौकी प्रभारी से युवक ने बदसलूकी कर दी। उसने चौकी प्रभारी का कॉलर पकड़ लिया और गालियां दी। घायल को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।
लालगंज कोतवाली के तुलापुर निवासी विकास शर्मा(28) पुत्र गुदुन्नी मंगलवार की देर रात लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर लीलापुर के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया। घटना की जानकारी पर चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजने की व्यवस्था करने लगे। तभी घायल के गांव का मंगल सिंह पुत्र राम सिंह घटना स्थल पर पहुंचा गया। वह पुलिस को गालियां देते हुए चौकी प्रभारी से उलझ गया। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया तो आरोपी लीलापुर पुलिस चौकी प्रभारी का कॉलर पकड़ते हुए हाथापाई पर उतर आया। यहां मौजूद लोगों व पुलिस कर्मियों ने किसी तरह उसे चौकी प्रभारी से अलग किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह नशे में दिखाई दे रहा था। घायल को किसी तरह अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने हंगामा व पुलिस से बदसलूकी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। देर रात कोतवाली में चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार तिवारी की तहरीर पर आरोपी मंगल सिंह के खिलाफ सरकार कार्य में बाधा पहुंचाने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। कोतवाल मनोज तिवारी ने बताया कि आरोपी ने पुलिस से हाथापाई व गाली गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई। मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


फोटो---
जेसीबी की टक्कर से युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम
अफसरों के समझाने पर आधे घंटे बाद समाप्त हुआ जाम
जलेशरगंज(ब्यूरो)। घर से बाजार जा रहे बाइक सवार युवक की जेसीबी मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने रोड पर जाम लगा गया। अफसरों के समझाने पर आधे घंटे बाद ग्रामीण जाम हटाने को राजी हुए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालगंज कोतवाली के असरही निवासी अयूब खान उर्फ नबलू(20) पुत्र कैसर अली बुधवार को बाइक से किसी काम से लालगंज बाजार जा रहा था। गांव के समीप ही जलेशरगंज-लालगंज मार्ग पर दूसरी ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक जेसीबी मशीन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अयूब की मौके पर मौत हो गई। मृतक ग्राम प्रधान सलीम खान का भतीजा था। घटना की जानकारी होने पर आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी जानकारी मिलने पर सीओ रमेशचंद्र व प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी पहुंचे और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। जिस पर लगभग आधे घंटे बाद जाम खत्म हो सका। बाद में पुलिस मृतक के शव के साथ जेसीबी व बाइक कब्जे में लेकर कोतवाली चली गई। यहां शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। उसको शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed