फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सुरेंद्र की हादसे में मौत की खबर मिलते ही सरायमेदीराय में मचा कोहराम

सुरेंद्र की हादसे में मौत की खबर मिलते ही सरायमेदीराय में मचा कोहराम

Mon, 10 Jun 2019 11:25 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 11:25 PM IST
विज्ञापन
सुरेंद्र की हादसे में मौत की खबर मिलते ही सरायमेदीराय में मचा कोहराम
फोटो-
विज्ञापन

सुरेंद्र की हादसे में मौत की खबर मिलते ही सरायमेदीराय में मचा कोहराम
रोजी रोटी के सिलसिले में ममेरे भाई के साथ एक सप्ताह पहले गया था चंडीगढ़, बाइक से दोनों लौट रहे थे घर
अमर उजाला ब्यूरो
मानधाता। सुरेंद्र की हादसे में मौत की खबर मिलते ही सरायमेदीराय में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोने बिलखने लगे। गांव के कई लोग घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। देर रात तक शव का इंतजार करते हुए मृतक की पत्नी व बच्चे बिलखते रहे। ममेरे भाई की मौत होने से रिश्तेदार भी परेशान रहे।
मानधाता के सरायमेदीराय निवासी सुरेंद्र कुमार (35) पुत्र सरजू प्रसाद मजदूरी का काम करता था। वह ट्रक से मोरंग व गिट्टी उतारता था। एक सप्ताह पहले मामा के बेटे धर्मेंद्र कुमार के साथ रोजी रोटी के चक्कर में चंडीगढ़ गया था। जहां से दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के सुरीर माइलस्टोन 84 के पास बेकाबू कार चालक ने खड़े बाइक सवार सुरेंद्र व धर्मेंद्र के साथ ही कार में टक्कर मार दी। जिससे धर्मेंद्र व सुरेंद्र समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर घर में कोहराम मच गया। सुरेंद्र के घर पर पत्नी रीता देवी, बेटी शालिनी व बेटा मोनू रोती बिलखती रहीं। खबर लगते ही गांव के लोग पहुंच गए। देर रात तक शव के आने का लोग इंतजार करते रहे। पति की मौत से रीता टूटा चुकी है। वह लगातार अपने बच्चों के भविष्य को लेकर रोती रही। लोग उसे संभालने में जुटे रहे।
विज्ञापन

निरीक्षक समेत 13 उपनिरीक्षकों की थानों पर तैनाती
प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के लिए एक निरीक्षक समेत 13 उपनिरीक्षकों को थानों में तैनात किया है। इसके अलावा कोर्ट की सुरक्षा के लिए भी प्रभारी समेत महिला पुलिसकर्मी तैनाती दी है। एसपी ने निरीक्षक रामजी सिंह को कंधई थाने पर क्राइम निरीक्षक बनाया है। एसआई फैय्याज अहमद को पट्टी, वीरेंद्र सिंह यादव को कंधई,नंदराज सिंह को कुंडा, विनोद कुमार को कुंडा, सरफराज अहमद को जेठवारा, वीरेंद्र सिंह यादव कोहड़ौर, राधेश्याम सिंह को चौकी प्रभारी कटरागुलाब सिंह से सांगीपुर, एसएसआई कंधई इंद्रजीत सिंह को लालगंज एसएसआई, एसएसआई लालगंज कृपाशंकर राय को जेठवारा, फारूक अहमद को रानीगंज, सुनील कुमार गुप्ता को पट्टी से मानिकपुर और सुनील कुमार मिश्रा को कुंडा से चौकी प्रभारी कटरागुलाब सिंह पर तैनाती मिली है। इसके अलावा न्यायालय की सुरक्षा के लिए रामकुमार मलिक को प्रभारी बनाया है। 17 पुरुष व महिला आरक्षियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की हत्या करने की तैयारी करने वाले को दबोचा
संडवाचंद्रिका। रंजिश में पूर्व प्रधान की हत्या की नियत से जा रहे युवक को पुलिस ने बम व तमंचे के साथ दबोच लिया। अंतू थाना क्षेत्र के चमनगंज बाजार में पुलिस ने दबिश देकर इकलाख पुत्र इबरार अहमद को दबोच लिया। जबकि उसका भाई फिरोज भागने में कामयाब रहा। पुलिस का दावा है कि तलाशी के दौरान उसके पास से 6 बम व तमंचा बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार की कि वह गोपालापुर के पूर्व प्रधान व जिला पंचायत सदस्य मेढू पासी की हत्या करने जा रहे थे। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
लूट के इरादे से झोंका फायर, बाल-बाल बचे
खबर मिलने पर पहुंची कंधई पुलिस, भाग निकले बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। कपड़े की दुकान से नौकरी कर घर लौट रहे दो भाइयों पर घात लगाकर बैठे बदमाशों ने लूट के इरादे से फायर झोंक दिया। दोनों भाई जान बचाकर गांव की ओर भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए।

कंधई थाना क्षेत्र के सराय गनई निवासी देवी पलट सिंह के बेटे नागेंद्र सिंह व धर्मेंद्र सिंह शहर में एक कपड़ा व्यवसायी के यहां नौकरी करते हैं । दोनों भाई रविवार की देर रात दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। खीरीबीर पुल पार कर जैसे ही आगे बढ़े कि सडक़ के किनारे सरपत में छिपे दो बदमाशों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। न रुकने पर बदमाशों ने उन पर फायर झोंक दिया। फायर की आवाज सुनते ही दोनों भाई गुहार लगाते हुए जान बचाकर गांव की ओर भागे। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि उसके पास आठ हजार रुपये थे। जिसे लूटने के लिए बदमाशों ने उस पर फायर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed