फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मानिकपुर में जुलूस पर पथराव, मची भगदड़ 21-59-05

मानिकपुर में जुलूस पर पथराव, मची भगदड़ 21-59-05

Sun, 09 Jun 2019 11:16 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
मानिकपुर में जुलूस पर पथराव, मची भगदड़ 21-59-05
मानिकपुर में जुलूस पर पथराव, मची भगदड़
विज्ञापन

पथराव से गुस्साए लोगों ने ग्रामीणों को पीटा, एक की हालत गंभीर
मौके पर पहुंची पुलिस मामले को रफा-दफा करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
कुंडा। परशुराम जुलूस निकालने के दौरान कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। पथराव से गुस्साए लोगों ने कुछ लोगों को जमकर पीटा। पिटाई से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले का रफा-दफा करने में जुटी हुई है।
मानिकपुर के लाला बाजार में रविवार की शाम स्वर्ण भारत आर्मी के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम का जुलूस निकाला था। प्रत्यक्षदशयों की मानें तो जुलूस पर अचानक कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिससे भगदड़ मच गई। जुलूस में शामिल लोग भाग निकले। मामला शांत होने पर जुलूस में शामिल लोग बड़ी संख्या में फिर बाजार पहुंचे। लोगों ने पथराव करने वाले लोगों को दबोचकर पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में धारदार हथियार का प्रयोग भी हुआ। लोगों ने पथराव करने के आरोप में पिटाई से पवन गौतम गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के बीच-बचाव पर मामला शांत हुआ। गंभीर रूप से घायल पवन को उपचार के लिए सीएचसी कुंडा ले जाया गया। पवन का आरोप है कि रंगदारी न देने पर उस पर हमला हुआ है। एसओ मानिकपुर ने बताया कि जुलूस निकालने के दौरान कुछ विवाद हुआ था। मौके पर पुलिस गई थी लेकिन किसी ने कोई तहरीर नही दी है।
विज्ञापन


बाइक की भिड़ंत में युवक घायल
जगेशरगंज। आमने-सामने बाइक की भिड़ंत में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अंतू थाना क्षेत्र के चौरा के पास बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिससे प्रमोद सरोज पुत्र देवता सरोज निवासी मानधाता घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाली का विवाद सुलझाने के लिए सिपाही ने लिया मुर्गा
मकूनपुर। नाली का विवाद सुलझाने के लिए कोहड़ौर थाने में तैनात सिपाही ने मुर्गा व एक हजार रुपये लिया। पीड़ित का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उसे बुलाकर सादे कागजात पर हस्ताक्षर करा लिया। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मदुरारानीगंज निवासी मोहम्मद सलीम का एक वीडियो कई दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जिसमे वह थाने में तैनात एक सिपाही पर नाली का विवाद सुलझाने के लिए मुर्गा व एक हजार रुपये की देने की बात कर रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को पुलिसकर्मियों ने उसे थाने बुलाया। सलीम से सादे कागजात पर हस्ताक्षर करा लिया। एसओ कोहड़ौर ने बताया कि पुराने मामले की वीडियो वायरल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed