फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   निलंबित होने के बाद कर्मचारी ने निकाले 30 लाख रुपये

निलंबित होने के बाद कर्मचारी ने निकाले 30 लाख रुपये

Wed, 29 May 2019 10:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
निलंबित होने के बाद कर्मचारी ने निकाले 30 लाख रुपये
निलंबित होने के बाद कर्मचारी ने निकाले 30 लाख रुपये
विज्ञापन

डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर तलब किया स्पष्टीकरण
प्रतापगढ़। शिवगढ़ विकास खंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने निलंबित होने के बाद 30 लाख रुपये का भुगतान कर लिया है। इस मामले की जानकारी होने पर डीपीआरओ ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है।
शिवगढ़ विकास खंड में तैनात रहे ग्राम विकास अधिकारी वीरेंद्र सरोज के पास लगभग दस ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी थी। जामताली, पूरे बिच्छूर, केवलाकला, पांडेयतारा, छानापार में अनियिमतता की शिकायत मिलने पर डीडीओ ने वीरेंद्र को निलंबित कर दिया। आरोप है कि निलंबित होने के बाद उसने 30 लाख रुपये का भुगतान ले लिया है। अफसरों के संज्ञान में मामला आने पर डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत इंद्र प्रताप सिंह से रिपोर्ट तलब की है। डीपीआरओ उमाकांत पांडेय ने बताया कि शिकायत की अभी जांच हो रही है, अगर निलंबित कर्मचारी ने चेक काटकर भुगतान किया है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


एसबीआई में हंगामा, मुख्य प्रबंधक का किया घेराव
भीड़ के बावजूद दूसरा काउंटर न खुलने पर भड़के ग्राहक
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। एसबीआई की मुख्य शाखा में बुधवार को जमा और निकासी का एक ही काउंटर होने पर भारी भीड़ लगी थी। ग्राहकों ने दूसरा काउंटर खोलने को कहा तो मुख्य प्रबंधक ने कर्मचारी की कमी होने की बात कहकर हाथ खड़े कर दिए। इससे नाराज ग्राहकों ने मुख्य प्रबंधक का घेराव कर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसबीआई की मुख्य शाखा से रुपये निकालना ग्राहकों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। एक जमा और एक निकासी का काउंटर खोला गया है, जबकि ग्राहकों की भीड़ इतनी अधिक होती है कि रुपये निकालने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। बुधवार को रुपये निकालने के लिए खड़े लोग अपनी बारी की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी बीच नेटवर्क फेल हो गया। थोड़ी देर में नेटवर्क आते ही लोगों की भीड़ और बढ़ गई। कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कपिल द्विवेदी पहुंचे और मुख्य शाखा प्रबंधक से निकासी के लिए एक और काउंटर खोलने को कहा। मगर शाखा प्रबंधक ने हाथ खड़ा कर दिया। इससे नाराज ग्राहक शाखा प्रबंधक का घेराव कर नाराजगी प्रकट करने लगे। कांग्रेसी नेता ने उपमहाप्रबंधक को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया। उन्होंने जल्द ही सार्थक पहल करने की बात कही है। इधर मुख्य शाखा प्रबंधक जीपी निगम ने बताया कि कर्मचारियों की बहुत कमी है। इसीलिए व्यवस्था सुधारने में दिक्कतें आ रही हैं। फिलहाल जल्द ही समस्या का निराकरण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed