फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चूल्हे की चिंगारी से 4 घर जलकर राख

चूल्हे की चिंगारी से 4 घर जलकर राख

Wed, 29 May 2019 10:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से 4 घर जलकर राख
फोटो-
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से 4 घर जलकर राख
आग की चपेट में आने से दो महिलाएं झुलसीं
मदद को नहीं बढ़े तहसील प्रशासन के कदम
अमर उजाला ब्यूरो
कोहड़ौर/संडवाचंद्रिका। आग लगने से 4 घर जलकर राख हो गए। चपेट में आने से दो महिलाएं झुलस गईं। उन्हें सीएचसी ले जाया गया। अग्निकांड पीड़ित परिवारों की मदद के लिए तहसील प्रशासन ने हाथ नहीं बढ़ाए।
कोहड़ौर थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी मतई व राममिलन का कच्चा मकान अगल-बगल है। मंगलवार की शाम चूल्हे की चिंगारी से दोनों के घरों में आग लग गई। शोरशराबा सुनकर गांव के लोग पहुंचे और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से गृहस्थी का सामान व कपड़े जलकर राख हो गए। मतई का उपचार एसआरएन प्रयागराज में चल रहा है। सूचना के बाद भी तहसील प्रशासन मदद के लिए नहीं आया।
विज्ञापन

दूसरी घटना अंतू थाना क्षेत्र के नेवादा गौराडांड निवासी राजकुमार वर्मा के घर में बुधवार सुबह बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया और बगल के शंकर वर्मा के मकान को भी आगोश में ले लिया। इस बीच घर से सामान निकालने के चक्कर में शीला वर्मा पत्नी शंकर वर्मा गंभीर रूप से झुलस गई। आग से राजकुमार की पत्नी शकुंतला भी जल गईं। लोगों ने किसी तरह उसे बचाया। सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर विलंब से पहुंची। तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था। अग्निकांड पीड़ित परिवार की मदद के लिए तहसील प्रशासन ने हाथ नहीं बढ़ाया था। आग से झुलसी शीला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की जानकारी के बाद प्रधान प्रतिनिधि अभयराज सिंह मौके पर पहुंचे और परिवारों को मदद दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-------
्र्रगौशाला में लगी आग, महिलाएं झुलसीं
देल्हूपुर। मानधाता थाना क्षेत्र के तौकलपुर निवासी सुशील कुमार पांडेय पुत्र रमाशंकर पांडेय के घर के बगल पड़ोसी ओमप्रकाश का खेत है। बुधवार दोपहर ओमप्रकाश अपने खेत में घास-फूस जला रहा था। तभी चिंगारी भड़ककर सुशील के गौशाला पर जा गिरी। देखते ही देखते आग गौशाला में लग गई। आग से गायों को बचाने के लिए सुशील की पत्नी प्रेमा देवी और विमला देवी पत्नी राकेश प्रयास करने लगीं। गायों को बचाने के चक्कर में दोनों महिलाएं झुलस गईं। ग्रामीणों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायरब्रिगेड ने पहुंचकर पूरी तरह से आग बुझाया।


फरार हत्यारोपी का घर कुर्क
मानधाता। चौकीदार की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। मानधाता के गाल्हनपुर निवासी बसंतलाल चौकीदार की फरवरी माह में हत्या कर दी गई थी। तब से वह फरार चल रहा था। बुधवार को फरार हत्यारोपी सुधीर व पप्पू मिश्रा के घर कुर्की की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed