फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   चलती स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

चलती स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार

Wed, 22 May 2019 11:11 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
चलती स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
चलती स्कूटी में लगी आग, बाल-बाल बचे सवार
विज्ञापन

रखहा। चलती स्कूटी में अचानक आग लग गई। इस दौरान स्कूटी पर सवार लोग बाल-बाल बच गए। कंधई थाना क्षेत्र के डेंगुरपुर गांव के पास बुधवार को चलती स्कूटी में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। कंधई थाना क्षेत्र के बिबियाकरनपर निवासी छोटू पुत्र संतोष कुमार बुधवार दोपहर किसी काम से दीवानगंज बाजार गया था। वहां से वह पड़ोस की रहने वाली उर्मिला देवी को पीछे बैठाकर घर लौट रहा था। डेंगुरपुर गांव स्थित मस्जिद के पास उसकी स्कूटी में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। स्कूटी में आग की लपटों को देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाकर छोटू को रोका। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। हादसे में दोनों बाल-बाल बचे।

बेटे ने जनरेटर बेचा, पिता ने लिखवाई चोरी की रिपोर्ट
मकूनपुर। दोहरा लाभ लेने के लिए बाप-बेटे ने मिलकर साजिश रची। पहले बेटे ने जनरेटर बेच दिया। बाद में पिता ने मुकदमा लिखवा दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तो भेद खुल गया। कोहड़ौर थाना क्षेत्र के मकूनपुर निवासी हर्षित दूबे ने अपना जनरेटर 2011 में कस्बा निवासी भरतलाल जायसवाल के हाथ बेच दिया था। कुछ दिनों बाद पिता राघवराम ने चोरी से जनरेटर बेच देने की तहरीर अपने बेटे के विरुद्ध थाने में दी। जिसमें खरीददार का भी जिक्र किया गया था। जबकि बाप बेटे एक ही घर में साथ रहते हैं। पुलिस मामले की छानबीन के साथ हर्षित की भी खोजबीन करने लगी। हर्षित घर से फरार हो गया। जिसका कहीं पता नहीं चला। क्षेत्र में जांच के बाद पुलिस को पहले कुछ ऐसा क्लू मिला। पता चला कि बेटे ने घर पर खरीदार को बुलाकर जनरेटर बेचा था। बाप ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि पुलिस को मामला समझ में आ गया। फिर भी समझौते के लिए रुपये वापस करने पर खरीददार से जनरेटर दिलाने की बात पुलिस करती रही। राघवराम चाहते थे कि खरीददार पर चोरी का सामान खरीदने के जुर्म में केस दर्ज हो। उसकी चाल समझते हुए पुलिस ने एफआर लगा दिया। जब हाथ कुछ भी नहीं लगा तो मामले को कोर्ट के माध्यम से हर्षित के पिता राघवराम ने फिर से उजागर किया है। खरीदार भारत लाल जायसवाल से विवेचक मोइनुद्दीन बेग ने जनरेटर खरीद की रशीद लेकर कोर्ट में जमा कर दिया। इस मामले की चर्चा इलाके में जोर शोर से चल रही है।
विज्ञापन


बैंक से निकलते ही महिला से छह हजार छीने
जेठवारा। बैंक से निकलते ही बदमाशों ने महिला से हह हजार रुपये छीन लिए। बाघराय थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी उतरहिन पत्नी रामदेव बुधवार को जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा बाजार स्थित बैंक आफ बड़ौदा बैंक से रुपये निकालने आई थी। वह बैंक से छह हजार रुपये लेकर बाहर निकली। ठीक उसी समय बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और महिला के हाथ से रुपये का पर्स छीनकर भाग निकले। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed