फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रंजिश में भाई-बहन को पीटा

रंजिश में भाई-बहन को पीटा

Sat, 09 Feb 2019 07:38 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
रंजिश में भाई-बहन को पीटा
डीजे पर गाना बजाने को लेकर बारातियों-घराती के बीच चले लाठी डंडे असलहे लहराने पर मची भगदड़
विज्ञापन

पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया, बाद में निजी मुचलके पर छोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
पट्टी। द्वारचार के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर बवाल हो गया। देखते ही देखते बारातियों और घरातियों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। मारपीट करने वालों ने डीजे तोड़ डाला। लोग असलहे लहराने लगे। यह देख लोग अपनी जान बचाकर भागे। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि दोपहर बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
पट्टी कोतवाली के बीरापुर खुर्द निवासी लालजी चौरसिया की बेटी करिश्मा की शुक्रवार को शादी थी। जौनपुर जनपद के सुजानपुर थाना क्षेत्र के सरपतहा से बारात लेकर दूल्हा बृजमणि चौरसिया रात करीब साढ़े नौ बजे पहुंचे। डीजे की धुन पर बराती डांस करते हुए दुल्हन के घर पर पहुंचे। फिल्मी गीतों पर डांस के दौरान द्वारपूजा होने लगी। तभी डीजे पर गीत बजाने को लेकर बराती व घराती आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते उनके बीच लाठी डंडा चलने लगा। लोगों ने डीजे तोड़ दिया। जान बचाकर डीजे संचालक व कर्मचारी भाग निकले। इस दौरान कुछ लोग असलहे भी लहराने लगे। घटना की जानकारी मिलने पर देवसरा व पट्टी कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से तीन घराती व एक बराती को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस डटी रही। किसी पक्ष से कोई तहरीर न मिलने पर पुलिस ने शनिवार दोपहर बाद चारों को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। प्रभारी कोतवाल ने बताया कि दोनों पक्षों से कोई तहरीर नही मिली। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


संगीनों के साए में हुआ विवाह व विदाई
बवाल के बाद संगीनों के साए में शादी कराई हुई। सुबह होने का इंतजार किए बिना भोर में ही दुल्हन की विदाई करा दी गई, ताकि फिर किसी तरह का बवाल न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देख ना नुकुर हां में बदली
विवाह के दौरान हुई मारपीट के बाद दूल्हा व उसके परिवार के लोग शादी करने से ना नुकुर करते रहे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को मामले की जानकारी हुई। पुलिस के हस्तक्षेप पर दूल्हे की ना नुकुर शादी के लिए हामी में बदल गई।

पुलिस के पहुंचने से टला बवाल
शादी के दौरान मारपीट व बवाल की जानकारी मिलने पर प्रभारी कोतवाल पट्टी ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद डायल 100 के साथ मौके की ओर रवाना हुए। कुछ ही देर में देवसरा पुलिस भी पहुंच गई। ग्रामीणों का कहना था कि समय से पुलिस पहुंच गई। अन्यथा खूनखराबा होता, कई लोगों की जान भी जा सकती थी।


रंजिश में भाई-बहन को पीटा
पट्टी। रंजिश को लेकर पड़ोसियों ने भाई बहन को मारपीट कर घायल कर दिया। पट्टी कोतवाली के वनवासी ढिढुई निवासी छोटेलाल अपनी बहन के घर रहकर मेहनत मजदूरी करता है। शुक्रवार की शाम उसे पड़ोसी सूरज पुत्र हनुमान नेे रंजिश में मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बहन सुखना पत्नी भारतलाल को भी पीट दिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने सूरज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed