फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   जोगापुर में जुआ खेल रहे 6 लोगों को दबोचा

जोगापुर में जुआ खेल रहे 6 लोगों को दबोचा

Fri, 29 Sep 2017 06:47 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 06:47 PM IST
विज्ञापन
जोगापुर में जुआ खेल रहे 6 लोगों को दबोचा
प्रतापगढ़। जोगापुर में गुरुवार रात पुलिस ने जुआ खेल रहे छह लोगों को रंगेहाथ दबोच लिया। इस दौरान मौका पाकर संचालक फरार हो गया। मौके से 60 हजार रुपये नगद के अलावा चांदी के जेवरात व पांच बाइकें मिलीं हैं। पकड़े गए सभी लोगों का पुलिस ने चालान कर दिया।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर स्वाट और कोतवाली पुलिस ने गुुरुवार रात शहर के दहिलामऊ, सदर बाजार, पूरे ईश्वरनाथ व जोगापुर में जुए की फड़ों पर छापेमारी की। जोगापुर में छापेमारी के दौरान जुआ खेल रहे अनुज कुमार पुत्र मक्खन लाल सोनी निवासी दहिलामऊ, भोला सोनी पुत्र बरसाती सोनी निवासी जेठवारा, साजिद पुत्र अब्दुल वहीद निवासी पुरा माल गोदाम रोड, राजेश सोनी पुत्र बरसाती सोनी जेठवारा, मोहम्मद अख्तर पुत्र अनवर निवासी विवेक नगर और सत्यदेव मौर्या पुत्र अच्छेलाल मौर्या निवासी जोगापुर नगर कोतवाली को दबोच लिया।
विज्ञापन


तलाशी के दौरान उनके पास से 60 हजार 974 रुपये, चांदी के जेवरात (कीमत 5 हजार) व ताश के पत्ते मिले। जुआ खेल रहे पांच लोगों की बाइकें भी मौके से बरामद हुईं। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला कि जुए का अड्डा सर्वेश सिंह निवासी गोपालापुर संचालित करता है। वह सुरक्षा की पूरी गारंटी देता है। यह खेल काफी दिनों से हो रहा था। पुलिस ने पकड़े गए लोगों का चालान कर दिया। फरार जुआ संचालक सर्वेश सिंह की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। वहीं पुलिस की मानें तो जुआ खेलने के दौरान कुछ लोग हार गए थे। इसके बाद उन्होंने सर्वेश सिंह से रुपये उधार लेने के एवज में जेवरात जमानत के रूप में दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed