{"_id":"5cc1cf6dbdec22142f01cc7c","slug":"141556205421-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंधई में बदमाशों के आगे हांफ गई पुुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कंधई में बदमाशों के आगे हांफ गई पुुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंधई में बदमाशों के आगे हांफ गई पुुलिस
पहले शापिंग माल के कर्मचारी से लूटपाट, फिर मोबाइल विक्रेता को बनाया शिकार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़/रखहा। कंधई में बदमाशों के आगे पुलिस हांफ गई। पहले शापिंग माल के कर्मचारी को बदमाशों ने अपना शिकार बनाया। बाद में दुकान बंदकर घर जा रहे मोबाइल विक्रेता को भी लूट लिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन के बाद घटनाओं को संदिग्ध बताती रही।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दुकरा निवासी अरविंद कुमार सिंह (25) शहर के डीडी सिनेमाघर में कर्मचारी हैं। वह बुधवार की देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। कंधई थाना क्षेत्र के गनईडीह पुल के पास पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनकी पिटाई करने के बाद 1750 रुपये लूटकर भाग निकले। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पीड़ित से जानकारी लेने के बाद पुलिस बदमाशों की खोजबीन करने लगी। कंधई थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक से मारपीट के बाद 1750 रुपये छीने गए हैं। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। दूसरी ओर कंधई थाना क्षेत्र के दिलीपपुर बाजार में मोबाइल का व्यवसाय करने वाला मनीष दुबे निवासी नजियापुर बुधवार की रात बाइक से घर जा रहा था। कंधई थाना क्षेत्र के गोपालपुर सई नदी पुल के पास दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। तमंचा सटाकर दो मोबाइल व 20 हजार रुपये लूट लिए। सूचना के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले थे।
रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटा
रखहा। दो दिन पूर्व कचरा फेंकने को लेकर हुए विवाद में गुरुवार को कुछ लोगों ने युवक को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार में सोमवार को कचरा फेंकने को लेकर उदयराज पटवा और प्रदीप सरोज के बीच मारपीट हो गई थी । मामला पुलिस तक पहुंचा, लेकिन बाद में समझौता हो गया। गुरुवार सुबह सात बजे उदयराज पटवा का बेटा अशोक कुमार पटवा शौच करने गया था। जैसे ही शौचालय से बाहर निकला कि आधा दर्जन लोगों ने उस पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। परिवार के लोग दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें घर में घुसकर पीटा। उदयराज ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
सर्पदंश से युवक की मौत
संडवाचंद्रिका। सर्पदंश से एक युवक की मौत हो गई। जिससे घर में कोहराम मच गया। अंतू थाना क्षेत्र के कोल बजरडीह निवासी मेवालाल (44) पुत्र रामअंजोर बुधवार की देर शाम गेहूं की मड़ाई करने के बाद घर लौट रहा था। घर के करीब बाग में सांप ने मेवालाल को काट लिया। घर पहुंचने पर उसकी तबियत खराब होने लगी। पहले लोगों ने झाड़फूंक कराया, लेकिन हालत में सुधार न होते देख उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। रास्ते में मौत हो गई।