फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सब्जी विक्रेता को गोली मारी

सब्जी विक्रेता को गोली मारी

Tue, 12 Feb 2019 11:13 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 Feb 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता को गोली मारी
सब्जी विक्रेता को गोली मारी, रेफर
विज्ञापन

बाजार से मोपेड लेकर लौट रहा था घर
जमीनी विवाद में पड़ोसियों पर गोली मारने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कोहड़ौर। कांधरपुर से सब्जी बेचकर घर लौट रहे सब्जी विक्रेता को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। उसे उपचारके लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना जमीनी विवाद को लेकर होने की बात बताई जा रही है।

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के चंदौका निवासी राम बहादुर वर्मा 45 सब्जी बेचता है। मंगलवार को वह मोपेड से सब्जी बेचने कांधरपुर बाजार गया था। सब्जी बेचकर रात में वह घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे के करीब घर से पहले ही नहर पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर बाइक लेकर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में घायल राम बहादुर को लेकर जिला अस्पताल की ओर भागे। यहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस छानबीन करने लगी। राम अधार का आरोप है कि जमीन को लेकर पड़ोसियों से विवाद चला आ रहा है। उन्हीं लोगों ने रंजिश में हमला किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।एसओ कोहड़ौर ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed