{"_id":"5c965283bdec22145f539363","slug":"131553355395-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर चचेरे भाई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर चचेरे भाई को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध करने पर चचेरे भाई को पीटा
शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं उठाती कदम, सिपाही की सह का लगाया लोगों ने आरोप
घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
रानीगंज। चचेरी बहन से छेड़छाड़ करने पर आरोपियों ने युवक को पीटकर घायल कर दिया। घटना के बाद लोग आक्रोशित हो उठे। थाने में तैनात सिपाही पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाने लगे। हालांकि खबर भेजे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी।
रानीगंज थाना क्षेत्र के मुनी का पुरवा निवासी दिनेश कुमार पांडेय शनिवार की सुबह घर से बाहर चाय पीने गया था। चार दिन पहले पड़ोस के लोगों से चचेरी बहन के साथ अश्लील हरकत का विरोध करने को लेकर उसका विवाद हुआ था। आरोप है कि आरोपी युवकों ने दिनेश को लोहे के राड व डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। वह जान बचाने के लिए मेडिकल स्टोर में घुस गया। वहां भी हमलावर पहुंचकर गए और पीटकर उसे अधमरा कर दिया। पिटाई से उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। कोई बीचबचाव का साहस नहीं जुटा सका। पुलिस को आते देख हमलावर भाग निकले। दिनेश का आरोप है कि दो साल पहले भी आरोपियों ने उसे पीटा था। लोगों में इस बात का गुस्सा था कि थाने में तैनात एक सिपाही की सह पर आरोपी आए दिन मारपीट करते रहते हैं। खबर भेजे जाने तक पुलिस को पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। थानाध्यक्ष रानीगंज ने बताया कि मामले की जानकारी है। लेकिन तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी।