फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर दस हजार नकदी, बाइक लूटा

नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर दस हजार नकदी, बाइक लूटा

Fri, 08 Mar 2019 10:22 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर दस हजार नकदी, बाइक लूटा
नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा सटाकर दस हजार नकदी, बाइक लूटी
विज्ञापन

फतनपुर के सिलौधी के पास बदमाशों की वारदात
अमर उजाला ब्यूरो
बीरापुर/गौरा। फतनपुर थाना के सिलौधी के पास नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षक के भाई को तमंचा सटाकर दस हजार नगदी, मोबाइल और लूट ली। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
फतनपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी शिक्षक का भाई रवींद्र यादव शुक्रवार सुबह आठ बजे बादशाहपुर स्थित एक रिश्तेदार के कॉलेज से बाइक से घर लौट रहा था। फतनपुर थाना क्षेत्र के बीरापुर-फतनपुर मार्ग पर उड़ैचा सिलौधी गांव के समीप पीछे से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने चलती गाड़ी से उसका हाथ पकड़कर खींच लिया। इससे वह गिर गया। दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे तमंचा सटाकर दस हजार नगदी, मोबाइल और बाइक लूट ली। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बदमाश तमंचा लहराते हुए बीरापुर की ओर भाग निकले। पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची फतनपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। फतनपुर एसओ ने बताया कि कई संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए थाने पर लाया गया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बम, तमंचा व गांजा के साथ चार लोग गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। एसपी के आदेश पर चले चेकिंग अभियान में जेठवारा पुलिस ने एक युवक को तमंचा तो अंतू पुलिस ने बम के साथ एक युवक को जहां गिरफ्तार किया है। वहीं दो युवकों को गांजा के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के रानीगंज निवासी संदीप कुमार पांडेय पुत्र राजेश कुमार जेठवारा थाना क्षेत्र के नौबस्ता तिराहे के पास दो पेटी देशी शराब व तमंचा लेकर खड़ा था। पुलिस को देखते ही उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दौड़ाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर लालगंज कोतवाली के सकूहाबाद निवासी परवेज अहमद पुत्र मोहम्मद उस्मान अंतू थाना क्षेत्र के बझान पेट्रोलपंप के पास चार देशी बम लेकर खड़ा था। अंतू पुलिस ने उसे दौड़ाकर दबोच लिया। महेशगंज पुलिस ने लक्ष्मीकान्त मिश्रा उर्फ ओली पुत्र छेदीलाल व आदित्य मिश्रा पुत्र रमाकान्त मिश्रा निवासी नीलकंठ का पुरवा राजापुर थाना महेशगंज को दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस वारंटी गिरफ्तार
प्रतापगढ़। एसपी के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने शुक्रवार को 10 वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह काफी दिनों से फरार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed