{"_id":"5c829dcbbdec221435565572","slug":"131552063947-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, युवती की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अनियंत्रित होकर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, युवती की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-27, 28, 29
अनियंत्रित होकर पलटा सीमेंट लदा ट्रक, युवती की मौत, दो गंभीर
बाघराय में शुक्रवार भोर में हुई घटना, परिजनों में मची चीखपुकार
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। बाघराय बाजार में शुक्रवार भोर में सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान शौच को गई एक युवती समेत तीन महिलाएं उसकी चपेट में आ गईं। शोरशराबे पर आसपास के लोग जुटे और पुलिस की मदद से किसी तरह से तीनों को बाहर निकाला। इसके बाद सभी को प्रयागराज ले जाया गया। अस्पताल पहुंचते ही एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे के बाद ट्रक चालक भाग निकला।
बाघराय बाजार निवासी संतोष अग्रहरी की पुत्री सपना (23) परिवार की ही शांती देवी (40) पत्नी प्रेम कुमार व उनकी पुत्री पूनम (22) के साथ शुक्रवार भोर में शौच के लिए गई थी। लौटते समय बाजार के किनारे सतना से सीमेंट लादकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित हो गया और महिलाओं की तरफ ही पलट गया। इससे तीनों दब गईं। आसपास के लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण भागकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस भी आ गई। तीनों महिलाओं को किसी तरह बाहर निकाला गया। उन्हें प्रयागराज एसआरएन के लिए भेज दिया गया। एसआरएन पहुंचते ही सपना की मौत हो गई, जबकि अन्य दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पूनम कोमा में चली गई। वहीं शांती देवी भी आईसीयू में हैं। पोस्टमार्टम के बाद सपना का शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। आसपास के लोगों का कहना है कि ड्राइवर नींद में था। घटना होने के बाद वह ट्रक से निकलकर भाग निकला। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घटना से दुखी दुकानदारों ने दुकानें बंद रखीं।
सगाई के दिन हो गई सपना की मौत
पूनम की दो दिन बाद होनी थी सगाई, मुंबई से आया था परिवार
अमर उजाला ब्यूरो
बाघराय। सगाई के दिन ही सपना को नियति ने दुनिया से उठा लिया। शुक्रवार को उसे लोग देखने आने वाले थे। उसकी सगाई भी होनी थी। यही नहीं उसके परिवार की पूनम की भी सगाई दो दिन बाद होने वाली थी। पूनम की सगाई के लिए ही उसके परिवार के लोग मुंबई से गांव आए हुए थे। इस दुर्घटना के बाद दोनों परिवारों पर बिजली गिर गई है। सपना जहां दुनिया से चली गई वहीं पूनम जिंदगी के लिए अस्पताल में संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
बाघराय बाजार निवासी सपना पुत्री संतोष अग्रहरि के तीन भाई और दो बहनें हैं। सपना सबसे बड़ी थी। उसे शुक्रवार को देखने के लिए रिश्तेदार आने वाले थे। उसकी सगाई भी होनी थी, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। भोर में ही ट्रक दुर्घटना में उसकी जान चली गई। उधर, कोमा में गई पूनम की दो दिन बाद सगाई होने वाली थी। उसका परिवार रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। उसकी सगाई को लेकर ही पूरा परिवार गांव आया था। उसकी भी हालत गंभीर होने के कारण परिवहार में कोहराम मचा है। इस घटना ने दोनों के परिवारों पर वज्रपात कर दिया है। शाम को सपना का शव घर पहुंचा तो उसके परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। परिजनों ने उसके अंतिम संस्कार के लिए तैयारी की, लेकिन शाम होने के कारण अगले दिन के लिए टाल दिया गया।
फोटो- 30
दो गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बाबागंज (ब्यूरो)। महेशगंज थाना क्षेत्र के पूरे नीलकंठ राजापुर में गांजा की तस्करी करने वाले दो लोगों को महेशगंज पुलिस ने दो किलों गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। महेशगंज पुलिस ने पूरे नीलकंठ राजापुर निवासी लक्ष्मीकांत मिश्रा उर्फ ओली और आदित्य कुमार मिश्रा पुत्र रमाकांत को गांजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। लक्ष्मीकांत उर्फ ओली पहले भी गांजा तस्करी में जेल जा चुका है। दोनों का लिखापढ़ी करने के बाद चालान कर दिया गया।
अनियमितता की जांच करने पहुंचे अधिकारी बनाने लगे समझौते का दबाव
शिकायतकर्ता ने ब्लाक पहुंचकर फिर बीडीओ से की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
बाबागंज। अनियमितता की शिकायत की जांच करने पहुंचे अधिकारी शिकायतकर्ता को ही बुलाकर समझौते का दबाव बनाने लगे। इस पर शिकायतकर्ता वहां से निकलकर ब्लाक पहुंचा और बीडीओ से इसकी शिकायत की।
बाबागंज ब्लाक की ग्राम पंचायत पुरैली मकदूमपुर में अधूरे बने शौचालयों और पूरे गुलनार गांव में चंदर सरोज के घर प्राथमिक विद्यालय तक बने खड़ंजे में पीली ईंट लगाए जाने की शिकायत गांव के ही राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी ने परियोजना निदेशक, डीपीआरओ और बीडीओ से की थी। बीडीओ ने 23 फरवरी को ब्लाक के चार कर्मचारियों को नामित करते हुए जांच टीम का गठन करके एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट मांगी थी। अमर उजाला में इसकी खबर प्रकाशित होने पर शुक्रवार को आनन-फानन में टीम के सदस्य एडीओ आईएसबी सत्यदेव यादव अकेले ही गांव पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने शिकायतकर्ता को फोन कर ग्राम प्रधान के घर बुलाकर समझौता कराने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। इस पर राजेंद्र प्रसाद ब्लाक पहुंचे और खंड विकास अधिकारी से बताया कि चार सदस्यीय टीम से जांच होनी थी तो एडीओ अकेले ही कैसे गांव पहुंच गए। बीडीओ ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई की बात कही है।
विशेष अभियान में चार वांछित धराए
लालगंज(ब्यूरो)। कोतवाली पुलिस की ओर से चलाए गए विशेष अभियान में विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने पुरवारा निवासी सूरज तिवारी व हरिशंकर पटेल और पूरे बीरबल निवासी बाल मुकुंद व मुन्नेलाल को दबोचकर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। कोतवाल ने बताया कि वांछितों को गिरफ्तारी का अभियान लगातार चलता रहेगा।