फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   पेरोल से फरार 50 हजार के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा

पेरोल से फरार 50 हजार के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा

Mon, 17 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
पेरोल से फरार 50 हजार के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा
पेरोल से फरार 50 हजार के इनामी हत्यारोपी को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन

पत्नी से मिलने मंदिर में आने की भनक पर पुलिस के हत्थे चढ़ा
साथी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। डबल मर्डर का आरोपी न्यायालय की अनुमति लेकर पेरौल पर घर आया था। बाद में वह फरार हो गया। उसके ऊपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। लालगंज पुलिस ने रविवार को उसे मंदिर में पत्नी से मिलने जाते समय दबोच लिया।

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर में वर्ष 2015 में डबल मर्डर हुआ था। जिसमे विवेक सिंह उर्फ बीनू सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह नामजद आरोपी था। न्यायालय ने उसे तीन सप्ताह के लिए अल्पकालिक जमानत दी थी। तीन सप्ताह पूरा होने के बाद भी उसने न्यायालय में सरेंडर नहीं किया। न्यायालय के आदेश पर उसके घर की कुर्की की कार्रवाई भी की गई, लेकिन वह हाजिर नहीं हुआ। उसके ऊपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। रविवार को लालगंज पुलिस को जानकारी मिली कि विवेक सिंह पत्नी से मिलने के लिए घुइसरनाथधाम आ रहा है। पहले से मंदिर परिसर में जुटी पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसे देर शाम न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed