फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हत्यारोपी भाइयों को पुलिस ने भेजा जेल

हत्यारोपी भाइयों को पुलिस ने भेजा जेल

Wed, 20 Mar 2019 07:02 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
हत्यारोपी भाइयों को पुलिस ने भेजा जेल
युवक की हत्यारोपी भाइयों को पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन

तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस की दबिश पर दबिश
तनाव को देखते हुए पुलिस अलर्ट, लेनदेन को लेकर पहले हुआ था विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। युवक की हत्या करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। दुकान से सामान के लेनदेन को लेकर मृतक व रामचंदर के बीच कई बार विवाद हो चुका था। पुलिस गांव में अलर्ट है।
नगर कोतवाली के रूपापुर निवासी अमित शर्मा की सोमवार की शाम गांव के ही सफाईकर्मी महादेव के बेटे व पोते ने रॉड व सब्बल से मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रामचंदर, मानिकचंदर और अनूप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। मंगलवार को परिजन व ग्रामीण अमित का शव लेकर आरोपियों के घर पहुंच गए। लोग दरवाजे पर ही शव को गाड़ने की जिद करने लगे। हालांकि एएसपी की फटकार के बाद मामला शांत हुआ। नगर कोतवाल ने बताया कि आरोपी रामचंदर और मानिकचंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में यह बात सामने आई कि मृतक दबंगई करते हुए अक्सर उन लोगों से मारपीट करता था। मौका मिलने पर धमकाता रहता था। दुकान से सामान खरीदने के बाद पैसा नहीं देता था। जिससे वे लोग आजिज आ चुके थे। दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। तीसरे की लोकेशन प्रयागराज में मिल रही है। पुलिस टीम उसे पकड़ने में लगी हुईं है।
विज्ञापन


फोटो---
सई नदी में उतराया मिला चौकीदार का शव
अजीत नगर में टेंपो एजेंसी कर करता था चौकीदारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। बहन के घर रहकर दुकानों की चौकीदारी करने वाले अधेड़ का शव बुधवार को सई नदी में उतराता मिला। इससे सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहड़ौर थाना क्षेत्र के औरंगाबाद निवासी नफीर उर्फ कल्लन 50 पुत्र नजीर गांव की संपत्ति बेचकर बीस वर्ष पहले शहर में अपनी बहन के घर आकर रहने लगा। सदर बाजार में बहन के घर रहने के दौरान वह अपने खर्च के लिए दुकानों की रखवाली करता था। मौजूदा समय में वह अजीत नगर सई नदी के किनारे स्थित आटो सेल्स की दुकान की चौकीदारी करता था। इसके अलावा लोनिवि के सामान की भी रखवाली किया करता था। बुधवार की सुबह नफीर उर्फ कल्लन की लाश सई नदी में उतराई मिली। यह देख सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर पर केवल बनियान व अंडरवियर ही था। चौकी प्रभारी मकंद्रूगंज ने बताया कि मृतक सई नदी में मछली मारने गया हो और तबियत खराब होने पर नदी में डूब गया होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed