फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की पीटकर हत्या

दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की पीटकर हत्या

Mon, 26 Nov 2018 11:18 PM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की पीटकर हत्या
दहेज में बाइक न मिलने पर विवाहिता की पीटकर हत्या
विज्ञापन

पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पट्टी। आसपुर देवसरा इलाके के पहलमापुर गांव में दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतका के दादा की तहरीर पर पुलिस ने पति व सास समेत चार के विरुद्ध दहेज उत्पीडन व हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पट्टी कोतवाली के बेसार गांव निवासी चिंतामणि यादव पुत्र रामसतन ने आसपुर देवसरा पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी पौत्री रोशनी यादव पुत्री दिनेश कुमार का विवाह सुनील कुमार पुत्र रामयश यादव के साथ 29 अप्रैल 2018 को हुआ था। सोमवार की सुबह पांच बजे उसे ससुरालियों ने सूचना दी कि रोशनी की तबियत खराब है। वह जब ससुराल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बाइक को लेकर ससुरालीजन उसे प्रताड़ित कर रहे थे। अब उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। एक दिन पूर्व रोशनी ने बताया था कि शादी में बाइक न मिलने को लेकर उसके पति सुनील यादव, सास शारदा, ससुर रामजश व ननद पूनम उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। उसे अक्सर मारापीटा जा रहा है। दहेज के लिए उसकी हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

फोटो-
शार्ट सर्किट से लगी आग, सामान जले
पट्टी। आसपुर देवसरा इलाके के गधियांवा गांव में शार्ट सर्किट से लगी आग में एक परिवार की गृहस्थी व हजारों के सामान जलकर राख हो गए। आग की लपटों ने पड़ोसी के घर को भी आंशिक क्षति पहुंचाई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवसरा इलाके के गधियांवा निवासी शशांक मिश्र पुत्र स्व. बेनी प्रसाद मिश्र के घर सोमवार दोपहर अचानक शार्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में समूचा घर व दालान तथा छप्पर आदि जलने लगे। शोरशराबे पर जुटे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके।
जमीन विवाद में मारपीट, छह घायल
पट्टी। कोतवाली पट्टी के बरहूपुर गांव निवासी रामपाल सरोज का आरोप है कि वह अपनी जमीन में तार की बाड़ लगा रहे थे जिसका विरोध करते हुए उनके पट्टीदारों ने उन पर हमला बोल दिया। इस हमले में उनका भाई दानपाल, भाभी शारदा, पत्नी कुसुम समेत वह भी घायल हो गए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को इस मामले में संदीप, संत कुमार, सेवाराम व दयाराम के विरुद्ध तहरीर दी। इधर, दूसरे पक्ष के दयाराम ने भी इन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
नाबालिग को भगाने पर तीन के विरुद्ध अपहरण की रिपोर्ट
पट्टी। कोतवाली इलाके के एक गांव से पखवारा भर पहले लापता हुई किशोरी के पिता ने बाल गोंविद उर्फ मोतीलाल निवासी अगरदे थाना महराजगंज जौनपुर व अपने गांव निवासी मां-बेटी पर नाबालिग बेटी को बहलाकर भगाने का मामला दर्ज कराया है।

डा. सिंकदर लाल को मिला आचार्य शिवपूजन सहाय स्मृति सम्मान
पट्टी (ब्यूरो)। राजकीय महाविद्यालय ढिढुई में कार्यरत एसोसिएट प्रोफेसर डा. सिंकदरलाल को विवेकानंद शैक्षणिक व सांस्कृति संस्थान देवघर झारखंड द्वारा पश्चिम बंगाल में आयोजित अंतराष्ट्रीय शिखर सम्मान समारोह में भारत के विभिन्न प्रांतों से आए विद्वानों व वैज्ञानिकों के बीच साहित्य के क्षेत्र में विशेष योगदान पर पद्यभूषण आचार्य शिवपूजन सहाय स्मृति पुरस्कार से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान योगमाया मानवोत्थान ट्रस्ट प्रमुख डा. प्रदीप कुमार सिंह देव द्वारा प्रदान किया गया। डा. लाल अब तक 5 अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार व 22 राष्ट्रीय स्तर के सम्मान पा चुके हैं। वह साहित्य के क्षेत्र में अप्रितम योगदान करते हुए 37 शोध पत्र व छह से अधिक पुस्तकें लिख चुके हैं। उनके इस सम्मान पर ढिढुई महाविद्यालय परिवार गदगद है। प्राचार्य डा. विनय कुमार सिंह, साहित्यकार डा. सुशील पांडेय समेत प्राध्यापकों व छात्र-छात्राओं ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed