{"_id":"5b59c64f4f1c1bb35d8b57fc","slug":"121532610127-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रबंधक और उसके बेटे समेत चार पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रबंधक और उसके बेटे समेत चार पर एफआईआर
Updated Thu, 26 Jul 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपुर देवसरा विकास खंड के बाबा मानशाह जूनियर हाईस्कूल रत्तीपुर के हेडमास्टर की तहरीर पर प्रबंधक, उसके बेटे समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन दिन पहले स्कूल में बखेड़ा खड़ा करने वाले प्रबंधक के खिलाफ पहले तो पुलिस मुकदमा लिखने को तैयार नहीं थी, मगर अफसरों की डांट पड़ने पर केस दर्ज किया है।
हेडमास्टर का आरोप है कि 23 जुलाई को प्रबंधक फूल बहादुर सिंह ने अपने बेटे राजन सिंह, ऋषभ सिंह उर्फ पंडा, राजेश सिंह के साथ स्कूल में पहुंचकर बखेड़ा किया और उपस्थिति रजिस्टर देखने के बहाने लेकर घर चले आए। प्रबंधक के दबाव के चलते पुलिस अभी तक मुकदमा नहीं दर्ज कर रही थी। बृहस्पतिवार को पुलिस अफसरों की फटकार लगने पर चेती पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है। इधर, प्रबंधक ने तेजी दिखाते हुए बजरंग बहादुर यादव को प्रभारी हेडमास्टर बनाया है। बीएसए अशोक सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है, जल्द ही जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।