फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   नही हो सकी आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक का शव दफनाया गया

नही हो सकी आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक का शव दफनाया गया

Sat, 14 Jul 2018 06:52 PM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
नही हो सकी आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतक का शव दफनाया गया
जमीन के विवाद में लाठी डंडे से पीट कर हुई वृद्ध की हत्या के मामले में पोस्ट मार्टम के बाद परिजनों ने शव को दफना दिया। उधर आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो सकी। लालगंज इलाके के सरदार का पुरवा पुरवारा निवासी मुुंशी रजा 65, का चचेरे भाई मो रऊफ से नाली को लेकर पुराना विवाद चला आ रहा है। परिजनों का आरोप है शुक्रवार को सुबह नौ बजे के करीब पड़ोस के रऊफ, अफरोज, नाजिया, व नूरजहां उसके दरवाजे तक चढ़ आए। दरवाजे पर बैठे मुंशी रजा को लाठी डंडे से जम कर पीटा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। मुंशी रजा के बेटे निसार अहमद ने मृतक के चचेरे भाई रऊफ समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को शव को पोस्ट मार्टम के बाद दफना दिया गया। गांव में तनाव बना हुआ है। अभी तक पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed