{"_id":"5c44b66fbdec22737548a262","slug":"11548007023-pratapgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप का मुकदमा दर्ज नहीं दर्ज कर रही लालगंज पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगरेप का मुकदमा दर्ज नहीं दर्ज कर रही लालगंज पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैंगरेप का मुकदमा दर्ज नहीं कर रही लालगंज पुलिस
सुनवाई नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक से पीड़िता ने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
लालगंज। बाजार से घर जा रही महिला को जबरन खेत में ले जाकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर कोतवाली पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। चार दिन भटकने के बाद पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो पीड़िता ने एसपी से मिलकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई है। लालगंज पुलिस और आरोपियों की मिलीभगत का आरोप भी लगाया गया है।
लालगंज कोतवाली के एक गांव की महिला बीते 15 जनवरी को शाम साढ़े छह बजे बाजार से दवा लेकर घर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही तीन लोग तमंचे के बल पर जबरन मुंह दबाकर खेत में घसीट ले गए। आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने शोरशराबा मचाया तो पिटाई करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शोरशराबा सुनकर राहगीर जुटने लगे तो तीनों आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। आरोपियों की बाइक भी मौके पर छूट गई। जानकारी पर परिजन पहुंचे और पीड़िता को घर ले गए। सूचना पर डायल हंड्रेड के साथ प्रभारी निरीक्षक भी पहुंचे। पीड़िता को कोतवाली लाने के बाद उसका मेडिकल कराया गया। पीड़ित महिला ने दो नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज करने का आश्वासन देकर घर भेज दिया। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर पीड़िता कोतवाली पुलिस का चक्कर लगाती रही, लेकिन गैंगरेप पीड़िता की ओर से केस नहीं लिखा गया। चार दिन भटकने के बाद भी आरोपियों पर सामूहिक का मुकदमा लालगंज पुलिस ने दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़िता पुलिस अधीक्षक एस आनंद के पास पहुंची और लालगंज पुलिस की करतूत की शिकायत की। एसपी ने सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि शिकायत मिली है। आरोपियों को फर्जी फंसाने की बात सामने आ रही है। जांच के बाद मामला सही मिलने पर ही केस दर्ज किया जाएगा।
एसडीएम के आदेश को पूर्ति निरीक्षक ने दिखाया ठेंगा
पंचायत भवन से सरकारी खाद्यान्न की चोरी का मामला
रानीगंज कैथौला(ब्यूरो)। एसडीएम के आदेश को पूर्ति निरीक्षक ने ठेंगा दिखा दिया है। सरकारी खाद्यान्न चोरी के मामले में एसडीएम ने उन्हे मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया था। पूर्ति निरीक्षक उनके आदेश को दरकिनार कर मामले की लीपापोती में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
लालगंज कोतवाली के अलीपुर गांव के पंचायत भवन का ताला टूटे बिना ही 14 जनवरी को 38 बोरी सरकारी खाद्यान्न गायब हो गया था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपजिलाधिकारी दिनेश मिश्र से की तो घटना संदिग्ध देख उन्होंने पूर्ति निरीक्षक मयंक चतुर्वेदी को जांच सौंपते हुए केस दर्ज कराने का निर्देश दिया था। पूर्ति निरीक्षक के मामले में लीपापोती करने की जानकारी मिलने पर एसडीएम ने उन्हें जमकर फटकार लगाते हुए तुरंत केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। लेकिन इसके बाद भी पूर्ति निरीक्षक ने खाद्यान्न चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं कराया। उन्होंने एसडीएम के आदेश को ठेंगा दिखा दिया है। जाहिर है कि पूर्ति निरीक्षक खाद्यान्न चोरी के मामले में लीपापोती करना चाहते हैं। एसडीएम के दो बार निर्देश देने के बाद भी केस दर्ज नहीं कराना कुछ इसी ओर इशारा कर रहा है। चर्चा है कि खाद्यान्न चोरी हुआ ही नहीं, बल्कि चुपके से उसे निकाल कर बाजार में बेंच दिया गया। केस दर्ज कराए बिना सरकारी खाद्यान्न की कथित चोरी का मामला साफ नहीं हो पा रहा है। इस बारे में पूर्ति निरीक्षक मंयक चतुर्वेदी से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हो सका।
फोटो--
फाइनल में हंडौर को रौंदकर साहबगंज की टीम ने जीता खिताब
सीपीएस क्रिकेट टूर्नामेंट में 48 टीमों ने किया प्रतिभाग
विजेता व उपजेता टीम के खिलाडिय़ों को मिला पुरस्कार
सगरा सुंदरपुर(ब्यूरो)। स्थानीय बाजार के मैदान पर आयोजित सीपीएस क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को इलेवेन स्टार स्पोर्टिंग क्लब हंडौर व प्रेमा देवी इंस्टीट्यूट स्पोर्टिंग क्लब साहबगंज के बीच खेला गया। पंद्रह ओवरों के मैच में टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेमा देवी स्पोर्टिंग क्लब के खिलाड़िय़ों ने ताबड़तोड़ 217 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलेवेन स्टार हंडौर की पूरी टीम सिर्फ दस ओवर में ही 107 रनों पर आल आउट हो गई। इस तरह साहबगंज टीम के खिलाडिय़ों ने फाइनल मैच 110 रनों से जीत कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले के हीरो धुंआधार बल्लेबाजी करने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी नीरज रहे। इसके लिए उनको मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष जाकिर अली ने विजेता टीम के कप्तान संतोष सिंह को 13 हजार रूपये का चेक व शील्ड देकर पुरस्कृत किया। उपजेता टीम के कप्तान विवेक सिंह को सात हजार रूपए का चेक व शील्ड प्रदान किया गया। हीरागंज एकादश के हरफनमौला खिलाड़ी पुष्पेंद्र को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। आयोजन समिति की ओर से टूर्नामेंट के कमेंट्रेटर फकरुल व फिरोज, अंपायर सुजीत व जाकिर अली तथा स्कोरर रामनयन वर्मा को भी सम्मानित किया गया। समापन अतिथि के रूप में जनसत्ता पार्टी नेता व एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी रहे। उन्होने कहा कि खेल के माध्यम से समाज में आपसी एकता व भाईचारे का संदेश पहुंचता है। उन्होने खिलाडिय़ों को उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वह खेल में किसी भी तरह के योगदान के लिए हर समय तैयार रहेंगे। प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नवाब अली, संजय शुक्ला, सजीत सोनी, कुलदीप तिवारी, मुक्कू ओझा, रत्नाकर तिवारी, जाकिर अली, साकिर अली, श्यामू रजक, दीपक शुक्ल, वीरू शुक्ल, प्रियांशू शुक्ल, विवेक जायसवाल, प्रभात, इमरान आदि मौजूद रहे।