फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   छात्रा को बंधक बनाकर लूट ली अस्मत

छात्रा को बंधक बनाकर लूट ली अस्मत

Tue, 27 Nov 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
छात्रा को बंधक बनाकर लूट ली अस्मत

विज्ञापन
छात्रा को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म
बीएसएनएल कालोनी के एक कमरे में अंजाम दी घटना
सुबह जोगापुर में मिली, आपबीती सुन दंग रह गए परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। घर से कालेज के लिए निकली इंटर की एक छात्रा को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया। सुबह पीड़ित छात्रा जोगापुर में मिली। पुलिस ने आरोपी युवक व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा शहर के एक कालेज में इंटर की छात्रा है। सोमवार को वह घर से कालेज के लिए निकली थी। छात्रा की मां ने पुुलिस को दी तहरीर में बताया है कि रास्ते से उसकी बेटी को आरोपी युवक शानू अपने दोस्त की मदद से शहर के एक होटल ले गया। जहां तीनों ने खाना खाया। बाद में उसे बीएसएनएल कालोनी ले गए। जहां एक कमरे में उसे बंद कर आरोपी युवक ने दुष्कर्म किया। मंगलवार को आरोपी शानू छात्रा के घर पहुंचा और बताया कि उसकी बेटी जोगापुर में है। इस पर परिजन मौके पर पहुंचे। जहां छात्रा काफी भयभीत दिखी। परिवार के लोगों ने आपबीती सुनी तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्रा की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने शानू व उसके साथी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं कोतवाली पुलिस का कहना है कि पीड़ित छात्रा दिन में रेलवे स्टेशन पर दिखाई पड़ी थी। पीड़ित छात्रा का कहना था कि उसके साथ एक ही युवक ने दुष्कर्म किया। दूसरा उसकी मदद करता रहा। फिलहाल छात्रा बार-बार अपना बयान बदलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-------
सो रही महिला के साथ पड़ोसी ने की छेड़छाड़
संडवाचंद्रिका। घर में अकेले सो रही एक महिला के साथ बदनीयती से घर में घुसे पड़ोसी युवक ने दबोच लिया। उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी युवक भाग निकला। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
इनसेट------
दुष्कर्म पीड़ित मासूम का सीओ सिटी ने लिया बयान
कोहड़ौर। दुष्कर्म पीड़ित मासूम के प्रयागराज से लौटने के बाद मंगलवार को बयान लेने के लिए सीओ सिटी अंजनी राय कोहड़ौर थाने पहुंचे। इसके बाद पीड़िता के घर जाकर उससे घटना की जानकारी ली। घटनास्थल पर पहुंचकर भी सीओ सिटी ने छानबीन की। ग्रामीणों से बातचीत कर आरोपी के बारे में पूछताछ की। आरोपी छात्रा के पिता का दोस्त बताया जाता है। घटना 23 नवंबर की रात उस वक्त हुई थी जब छात्रा पड़ोसी गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी।


किशोरी से छेड़छाड़ व पीटने वाले को भेजा जेल
शिवगढ़। सरेराह किशोरी से छेड़छाड़ व पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। रानीगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी अपनी सहेली के साथ 23 नवंबर को मौसी के घर आई थी। मौसेरे भाई के साथ वह बाइक से घर लौट रही थी। कंधई के गोंई के पास किशोरी के मौसी के परिचित युवक ने कुछ अश्लील टिप्पणी कर दी। जिसका किशोरी की सहेली ने विरोध कर दिया। आरोपी तबरेज निवासी गोंई ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ के बाद उसे पीट दिया। सोमवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने देर रात पीड़ित किशोरी के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी तबरेज को पकड़ लिया। कंधई पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। एसपी ने कंधई पुलिस को पांच हजार का पुरस्कार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed