फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   गड़वारा पुलिस चौकी के करीब दंपति को गोलियों से भूना

गड़वारा पुलिस चौकी के करीब दंपति को गोलियों से भूना

Sat, 15 Sep 2018 01:49 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
गड़वारा पुलिस चौकी के करीब दंपति को गोलियों से भूना
सभी केन्द्र ध्यानार्थ
विज्ञापन

फोटो-
गड़वारा पुलिस चौकी के करीब दंपति को गोलियों से भूना
भूमि विवाद में बोलेरो सवार लोगों ने मारपीट के दौरान पहले पति, फिर पत्नी को मारी गोली, मौके से मिला खोखा
घटना के बाद भाग निकले बोलेरो सवार हत्यारोपी, आधे घंटे तक सड़क पर पड़े रहे शव
अमर उजाला ब्यूरो
गड़वारा/संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के कुआं गांव में जमीन विवाद को लेकर दंपति को गोलियों से भून दिया गया। घटना को अंजाम देने के हत्यारोपी बोलेरो लेकर भाग निकले। आधे घंटे तक सड़क पर ही दंपति के शव पड़े रहे। बाद में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अंतू थाना क्षेत्र के रामपुन प्राण निवासी निवासी हेमंत सिंह अधिवक्ता हैं। उन्होंने कुआं गांव में गड़वारा-संडवाचंद्रिका मार्ग पर मकान बनवा रखा है। उनकी कोई औलाद नहीं थी। उन्होंने अपने भाई जीतेंद्र सिंह के छोटे बेटे दिनेश प्रताप सिंह उर्फ जय सिंह (32) को पैदा होते ही गोद ले लिया था। अपने पुराने घर रामपुर प्राण से निकलकर हेमंत ने कुआं में घर बना लिया था। घर से लगी जमीन को लेकर गड़वारा बाजार के रहने वाले सुशील कुमार सिंह उर्फ सुरेश सिंह से उनका विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दिनेश अपने घर के बाहर खड़ा था। तभी सुरेश पक्ष के लोग बोलेरो से आ गए। वह अपने साथ ट्रैक्टर और जेसीबी भी लेकर आए थे। जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। जिसका दिनेश व परिवार के लोग विरोध करने लगे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थे। विरोध करने पर सुरेश पक्ष के लोगों ने दिनेश को पीटना शुरू कर दिया। यह देख घर के भीतर से पत्नी प्रीतम सिंह (30) अपने निहत्थे पति दिनेश को बचाने के लिए दौड़ी। इस दौरान हमलावरों ने दिनेश और प्रीतम को गोलियों से भून दिया। गोली लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। इससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन


पुलिस चौकी पर नहीं था घटना के वक्त कोई पुलिसकर्मी
गड़वारा/संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के कुआं गांव में जमीन विवाद को लेकर दंपति को जिस समय गोलियों से भूना गया उस समय चंद कदम दूर पुलिस चौकी गड़वारा पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। इसके बाद हत्यारोपी फायरिंग करते हुए भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सिटी अंजनी राय पहुंचे। कुछ ही देर में एसओ अंतू भी आ गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से 6 प्रतिबंधित बोर के खोखे बरामद हुए। परिवार के लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों की तलाश में उनके घरों पर दबिश दी गई, लेकिन कोई नहीं मिला। इस मामले में हेमंत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने सुशील कुमार उर्फ सुरेश सिंह पुत्र दान बहादुर सिंह, पंकज सिंह व नीरज सिंह पुत्र सुशील कुमार सिंह निवासी गड़वारा, नागचंद्र मिश्रा पुत्र बद्री प्रसाद मिश्रा, पंकज व सुशील मिश्रा पुत्र नागचंद्र मिश्रा निवासी कुआं, राम प्रताप यादव पुत्र रमाशंकर यादव निवासी शिवराजपुर, धनंजय सिंह उर्फ रिंकू पुत्र रामअचल निवासी शिवराजपुर डिहवा अंतू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। घटनास्थल का आईजी मोहित अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा ने जायजा लिया। उन्होंने हत्यारोपियों की तलाश में तीन टीमें लगाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed