फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   सात लोगों पर विद्युत चोरी की रिपोर्ट

सात लोगों पर विद्युत चोरी की रिपोर्ट

Fri, 13 Jul 2018 12:19 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
सात लोगों पर विद्युत चोरी की रिपोर्ट
परियावां। विद्युत चोरी पर रोक व राजस्व वसूली अभियान के तहत तहसीलदार की अगुवाई में विद्युत विभाग ने सात लोगों पर विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके साथ ही एक राइस मिल को सील किया गया।
विज्ञापन


तहसीलदार राम मिलन, नायब तहसीलदार बृजमोहन शुक्ला, उपखंड अधिकारी देवेंद्र प्रताप वर्मा, अवर अभियंता प्रदीप कुमार मौर्य ने राजस्व संग्रह अमीनो के साथ अंधरीपुर, अदलाबाद, कुसुवापुर, मोहन मथुरा, रजवापुर में छापेमारी की। इस दौरान 20 लाख के बकायेदार शेष नारायण पांडेय की अदलाबाद स्थित राइस मिल को मौके पर सील कर दिया गया। इसके साथ ही मीटर से बाईपास पाए जाने पर थाना नवाबगंज में धारा 135 एवं 138 बी के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसी तरह से शिव दुलारे पांडेय एवं राम हरख पांडेय निवासी अदलाबाद अवैध रूप से मोटर लगाकर सिंचाई करते पकड़े गए। जागेश्वरी कान्वेंट स्कूल में अवैध रूप से 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत चोरी की जा रही थी।
विज्ञापन


प्रबंधक जागेश्वरी कान्वेंट स्कूल दयालपुर के विरुद्ध धारा 135 एवं उचित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद कुसुवापुर एवं रजवापुर में बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन कर फूल चंद्र पाल, रामराज गुप्ता, शिवमूर्ति सिंह के विरुद्ध थाना संग्रामगढ़ में धारा 138 बी में विद्युत चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed