फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   हैवानियत: छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म

हैवानियत: छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म

Mon, 25 Dec 2017 08:13 PM IST
Updated Mon, 25 Dec 2017 08:13 PM IST
विज्ञापन
हैवानियत: छह साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म
उड़ैयाडीह। साइकिल से मासूम बच्ची को घुमाने के लिए लेकर निकले किशोर ने उससे दुष्कर्म किया। चीख सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो उनके पैरो तले जमीन खिसक गई। मासूम रक्तरंजित अवस्था में पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित बच्ची को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पट्टी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार शाम माता-पिता के साथ छह साल की बच्ची खेत गई थी। दंपति फसल की सिंचाई कर रहे थे। तभी पड़ोस में रहने वाला किशोर पहुंचा और घुमाने के बहाने बच्ची को अपने साथ ले गया। माता पिता भी किशोर की मंशा समझ नहीं सके। आरोप है कि किशोर बच्ची को लेकर सुनसान स्थान पर पहुंचा और बच्ची से दरिंदगी की। चीख सुनकर आसपास खेतों में मौजूद लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो खून से लथपथ मासूम को देख लोग दंग रह गए। इस बीच उसके माता पिता भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस ने बच्ची को अस्पताल भेजा। साथ ही दबिश देकर आरोपी किशोर को उसके घर से हिरासत में ले लिया। बच्ची के पिता ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed