फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   रंगदारी मांगने के मामले की जांच करने पहुंचे आईजी

रंगदारी मांगने के मामले की जांच करने पहुंचे आईजी

Mon, 29 Apr 2019 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगने के मामले की जांच करने पहुंचे आईजी
रंगदारी मांगने के मामले की छानबीन करने पहुंचे आईजी
विज्ञापन

अब तक हुई कार्रवाई की ली जानकारी, मातहतों को दिया निर्देश
फरार अपराधियों के करीबियों पर शिकंजा कसने का सुनाया फरमान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। भाजपा नेता के व्यापारी बेटे व प्राइवेट चिकित्सक से रंगदारी मांगने की छानबीन करने के लिए आईजी मोहित अग्रवाल सोमवार को पुलिस लाइन पहुंचे। मातहत अफसरों के साथ बैठक कर अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। फरार अपराधियों के करीबियों पर शिकंजा कसने का आदेश सुनाया।
नगर कोतवाली के चिलबिला निवासी भाजपा नेता राजेंद्र मौर्य के बेटे आशीष मौर्य से रविवार को मोबाइल पर व्हाट्सएप कालिंग से रंगदारी मांगी गई। मैसेज भेजकर पूर्व की घटनाओं का हवाला देते हुए पंद्रह लाख रुपये पहुंचाने को कहा गया। शहर के एक नामी प्राइवेट चिकित्सक से भी बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार की शाम आईजी मोहित अग्रवाल पुलिस लाइन पहुंचे। एसपी समेत अन्य अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। अब तक हुई जांच व धमकी देने वालों तक पुलिस कहां तक पहुंची। इन सब बिंदुओं पर छानबीन करने के बाद उन्होंने शातिर अपराधियों के करीबियों पर शिकंजा कसने का आदेश सुनाया। लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी लेते हुए कहा कि बाहर से आने वाली फोर्स को रोका जाए। उनसे चेकिंग कराई जाए।
विज्ञापन

बेल्हा देवी दर्शन करने आई नवविवाहिता फरार
प्रतापगढ़। शादी के तीन दिन बाद बेल्हा देवी मंदिर दर्शन करने आई नवविवाहिता पति को छोड़कर भाग निकली। पति उसकी तलाश करता रहा। उसने पुलिस को तहरीर दी है। प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक की शादी तीन दिन पहले देवसरा थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती से हुई थी। सोमवार को दोनों दर्शन पूजन करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
पट्टी। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से भयभीत परिजनों ने मामले की शिकायत जिला विधिक प्राधिकरण सेवा की सचिव से की है। कोहड़ौर इलाके की रहने वाली एक किशोरी के साथ 24 अप्रैल गांव के ही चार युवकों ने मुंह काला किया था। मामले की शिकायत के बाद भी कोहड़ौर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। पीड़िता की मां ने अपना दुखड़ा सोमवार को सचिव मधु डोगरा से सुनाया। उन्होंने एसपी व संबंधित थाने से रिपोर्ट मांगी है।
बार के पूर्व अध्यक्ष का निधन
प्रतापगढ़। जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आद्या प्रसाद सिंह का निधन हो गया। पूर्व अध्यक्ष के निधन की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव इसीपुर पहुंची तो लोग हतप्रभ रह गए। काफी दिनों से बीमार चल रहे आद्या प्रसाद सिंह का उपचार लखनऊ में चल रहा था। उनके निधन की खबर मिलते ही जेपी मिश्रा, मुक्कू ओझा, रोहित शुक्ला, रुकनुद्दीन खां, विजयशंकर तिवारी, लल्लू सिंह, विवेक त्रिपाठी, गिरीश मिश्र समेत अन्य लोगों ने दुख जताया।
शत प्रतिशत मतदान के लिए बढ़ता जा रहा कारवां
एक मई को अमर उजाला के संयोजन में कंपनी गार्डेन में मतदाता जागरूकता के लिए बनेगी मानव श्रृंखला
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए एक मई को बनने वाली मानव श्रृंखला में शामिल होने वालों का कारवां बढ़ता ही जा रहा है। कोचिंग संस्थानों के साथ ही कालेज व स्कूल संचालक भी प्रतिभाग करेंगे। स्वयंसेवी संगठन भी कार्यक्रम में सहभागिता के लिए तैयारी कर रहे हैं।

अमर उजाला के संयोजन में लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए एक मई की सुबह साढ़े सात बजे कंपनी गार्डेन में मानव श्रृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। जिसमे जिला प्रशासन के साथ ही पुलिस अफसर भी मौजूद रहेंगे। मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित कार्यक्रम में सभी संकल्प लेंगे कि ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए मतदाताओं को प्रेरित किया जाए। एलायंस क्लब, शिक्षामित्र, अधिवक्ता संगठन, वीएस मेमोरियल, प्रभात एकेडमी, स्काई यूथ, अखिल भारतीय चित्रांश महासभा , संवेदना संस्था के अलावा माइनारटीज वेलफेयर सोसायटी, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरि प्रताप सिंह, भाजपा, सपा , बसपा समेत अन्य राजनैतिक दलों के नेता भी शामिल होंगे। अमर उजाला के संयोजन में कुंडा, पट्टी, रानीगंज और लालगंज तहसील में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed