फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   मुर्गी विक्रेता को झांसा देकर 86 हजार लूटा

मुर्गी विक्रेता को झांसा देकर 86 हजार लूटा

Fri, 08 Feb 2019 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
मुर्गी विक्रेता को झांसा देकर 86 हजार लूटा
मुर्गी विक्रेता को झांसा देकर 86 हजार लूटे सुलतानुपर के मुर्गी कारोबारी को बनाया बदमाशों ने शिकार
विज्ञापन

पट्टी की ओर भागे, कंधई व नगर कोतवाली की सीमा पर वारदात को दिया अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। मुर्गी विक्रेता को झांसा देकर बदमाशों ने 86 हजार रुपये लूट लिए। कारोबारी की सूचना पर हरकत में आई कोतवाली व कंधई पुलिस रात भर छापेमारी करती रही।
सुलतानपुर के पल्टन बाजार के रहने वाली मुर्गी व्यवसायी सलीम की पट्टी के रहने वाले लोगों से मोबाइल पर मुर्गी खरीदने की बात हुई। तय हुआ कि महुली के करीब खमपुर नहर पटरी के पास वह मिलेंगे। रात में सलीम कार से पहुंचा। मुर्गी बेचने वाले लोगों से उसकी बातचीत होने लगी। सलीम का आरोप है कि कार सवार लोगों ने उससे रुपये पहले देेने के लिए कहा। ताकि उसके पास मुर्गी भेजी जा सके। अभी वह रुपये गिन ही रहा था कि दो लोगों ने तमंचा सटा दिया। इसके बाद 86 हजार रुपये छीनकर पट्टी की ओर भाग निकले।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलने पर कंधई व नगर कोतवाली पुलिस कार सवार बदमाशों के पीछे भागी। भोर तक बदमाशों की खोजबीन में जुटी पुलिस को नाकामी हाथ लगी। शहर कोतवाल ने बताया कि घटनास्थल कंधई सीमा में था। फिलहाल सलीम ने जिस व्यक्ति के जरिए सौदा किया था, उसकी तलाश में कंधई पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब मेल की चपेट में आने से युवक की मौत
रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा, घर में मचा कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। रेलवे लाइन पार करते समय पंजाब मेल की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नगर कोतवाली के संग्रामपुर निवासी दयाराम वर्मा का बेटा दीपक वर्मा (18) पेंटिंग का काम करता था। गुरुवार की सुबह वह घर से काम करने के लिए निकला। वह गांव के करीब ही रेलवे लाइन पार कर रहा था। तभी हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। ट्रेन गुजरने के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। दीपक की कमाई से ही परिवार का गुजर बसर होता था। उसके तीन छोटे भाई घटना से सदमे में हैं।

फोटो-
पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी लुटेरा
शिवम गैस एजेंसी के सेल्समैन को गोली मारकर की थी लूट
तीन बदमाश फरार, एक की नहीं हो सकी शिनाख्त
अमर उजाला ब्यूरो
प्रतापगढ़। लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस अधीक्षक की स्पेशल टीम संग अंतू पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ। उसने अपने साथियों के साथ शहर के अष्टभुजानगर कालोनी में शिवम गैस एजेंसी के सेल्समैन को गोली मारकर लूटा था। घटना में शामिल तीन बदमाश फरार हैं। एक बदमाश की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने बताया कि अंतू थाना क्षेत्र में जुलाई 2017 में बाइक लूटी गई थी। जिसमें नगर कोतवाली का शातिर बदमाश गौरव पांडेय उर्फ मोनू पुत्र विजय कुमार पांडेय निवासी विवेक नगर फरार चल रहा था। उसके ऊपर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। गौरव उर्फ मानू की लोकेशन बुधवार की रात अंतू के शुकुलपुर में मिली। जिसके बाद स्पेशल टीम और अंतू पुलिस उसे दबोचने के लिए गई। बंडाडीह पुलिया के करीब खड़े बदमाश गौरव उर्फ मोनू पांडेय को घेराबंदी कर दबोच लिया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि साथी शिवकुमार, विनोद मौर्या व एक अन्य के साथ मिलकर उसने 26 अप्रैल को अष्टभुजानगर सगरा में शिवम गैस एजेंसी के सेल्समैन को गोली मारकर 1 लाख 11 हजार रुपये लूटे थे। वह अपने साथी विनोद मौर्या व शिवकुमार के साथ मिलकर मुसीर ढाबा पर पार्टी करने जा रहा था, लेकिन उसके पहले ही दबोच लिया गया। उसके पास से जो 2300 रुपये मिले हैं, वह गैस एजेंसी लूट के हैं। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।

घटना के बाद भाग गया था आसाम
25 हजार के इनामी बदमाश गौरव उर्फ मोनू पांडेय गैस एजेंसी में लूटपाट करने के बाद अपने रिश्तेदार के पास आसाम भाग गया। जहां वह काफी दिनों तक छिपा रहा। माहौल सामान्य होने पर वह लौटा था और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसके फरार साथी सिटी प्रतापगढ़ निवासी शिव कुमार व विनोद मौर्या की पुलिस तलाश कर रही है।


डायरी में रखे थे लूट के रुपये, दर्ज हैं 9 मुकदमे
बदमाश गौरव उर्फ मोनू पांडेय पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। अधिकांश मामले लूट व छिनैती के हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि गैस एजेंसी सेल्समैन से लूट के बाद उसे 27 हजार रुपये मिले थे। जिसमें से काफी रकम उसने खर्च कर डाली। 2200 रुपये उसने अपनी डायरी में रख दिए थे। किसी काम से डायरी उलटने पर मिल गए। लूट के रुपये मिलने पर वह साथियों के साथ पार्टी करने ढाबे पर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed