फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   घरेलू सामान खरीदने गई किशोरी से किया दुष्कर्म

घरेलू सामान खरीदने गई किशोरी से किया दुष्कर्म

Sun, 12 Nov 2017 07:18 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
घरेलू सामान खरीदने गई किशोरी से किया दुष्कर्म
लालगंज। घरेलू सामान खरीदने गई एक दिव्यांग किशोरी से दुकानदार ने दुष्कर्म किया। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो परिजन सन्न रहे गए। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में करीब पंद्रह वर्षीय एक दिव्यांग लड़की शनिवार शाम करीब सात बजे एक से दुकान से कुछ घरेलू सामान खरीदने गई थी। इस दौरान आसपास किसी के नहीं रहने पर दुकानदार ने किशोरी का मुंह दबा समीप ही एक छप्पर मेें ले गया। यहां आरोपी ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक किशोरी घर नहीं पहुंचे तो परिजन तलाश में निकल पड़े। रास्ते में किशोरी मिली तो परिजन लेकर घर चले गए। घर में किशोरी ने परिजनों को आपबीती बताई तो सभी के होश उड़ गए।
विज्ञापन


दिव्यांग किशोरी के साथ हैवानियत की जानकारी ग्रामीणों को हुई तो आक्रोशित हो गए। दूसरे दिन पीड़िता को लेकर परिजन कोतवाली पहुंचे और पुलिस का दुष्कर्म की जानकारी दी। पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत हुआ है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पकड़ा नहीं जा सका। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट घटना की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed