{"_id":"5a2adc204f1c1b87698c0866","slug":"crime-near-ajgara-raniganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार लोगों ने रोडवेज चालक, परिचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार सवार लोगों ने रोडवेज चालक, परिचालक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजगरा/जेठवारा। स्थानीय बाजार में शुक्रवार को असलहे से लैस लोगों ने रोडवेज चालक और परिचालक की पिटाई शुरू कर दी। भीड़ जुटी तो वे असलहा लहराते हुए कार लेकर फरार हो गए। कार पर रक्षा मंत्रालय लिखा हुआ था। रोडवेज चालक और परिचालक ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
शुक्रवार को लखनऊ की ओर से एक रोडवेज बस प्रतापगढ़ डिपो आ रही थी। लालगंज कोतवाली के अजगरा रानीगंज बाजार के पास सड़क किनारे एक कार खड़ी थी। रोडवेज कार को छूते हुए निकल गई। इससे कार में हल्का सा स्क्रेच आ गया। इससे गुस्साए कार सवार असलहों से लैस लोगों ने बस को रुकवा लिया। चालक उपेंद्र विक्रम सिंह और परिचालक विशाल यादव को बस से उतारकर बाजार में ही पीटना शुरू कर दिया। उनका तांडव देख बाजार के लोग जुट गए। इस पर हमलावार असलहे लहराते हुए फरार हो गए। बताया जाता है कि कार में रक्षा मंत्रालय लिखा हुआ था।
परिचालक विशाल का आरोप है कि कार सवार लोग उसका बैग लूटने का प्रयास कर रहे थे। यात्रियों और आसपास के लोगों के चलते बैग नहीं ले जा पाए, मगर उसका मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ितों ने घटना की शिकायत लालगंज पुलिस से की है। उधर, रोडवेज कर्मचारी संघ के मंत्री सुरेश पांडेय ने कार सवार बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि दो दिन के अंदर पुलिस आरोपियों को नहीं दबोचती है तो चालक और परिचालक कार्य बहिष्कार कर सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।