फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in veerapur

तड़पते रहे पथराव व फायरिंग से घायल लोग

Wed, 02 Nov 2016 11:49 PM IST
प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ Updated Wed, 02 Nov 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
crime in veerapur
crime
वीरापुर बाजार में पथराव, फायरिंग व मारपीट में घायल लोग दर्द से तड़पते रहे। खून से लथपथ घायल दर्द से तड़पते रहे लेकिन जान बचाने के लिए घरों में तब तक दुबके रहे। जब तक उन्हें यह आभास नहीं हो गया कि बाजार में भारी भरकम फोर्स पहुंची है अब उनकी जान को कोई खतरा नही है। उपद्रवियों ने बेगुनाहों के छप्परों को निशाना बनाया और दुकानों में तोड़फोड़ की। दो महिलाओं की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने इलाज के लिए इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन


खून से लथपथ लोगों को अफसरों की मौजूदगी में इलाज के लिए पुलिस फोर्स के साथ भेजा गया। रात में ही कई लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट व पथराव में घायल जुबैदा और शहाना की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने दोनों को इलाहाबाद रेफर कर दिया। जबकि कई लोग पुलिस से बचने के लिए प्राइवेट अस्पतालों में पहुुंचे। बुधवार को बाजार में दोनों पक्ष की दो महिलाएं बेहोश हो गईं। इसे लेकर अफरा-तफरी का माहौल कायम रहा। वीरापुर बाजार में दूर-दूर तक ईंट व पत्थर के टुकड़े बिखरे हुए थे। वे घटना की भयावहता की गवाही दे रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मेले में हुई घटना के बाद जब दोनों पक्ष के लोग बाजार में पहुंचे तो फिर से विवाद होने लगा। कुछ ही देर में उनके बीच पथराव, फायरिंग शुरू हो गई। सूचना मिलने पर फतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस बवालियों को शांत कराने के लिए प्रयास करने लगी, लेकिन उपद्रवी रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। इस बीच उपद्रवियों के पथराव से चार पुलिसकर्मी भी चोटिल हो गए। थाने में तैनात पुलिसकर्मी राजेंद्र, लालचंद्र, हंसराज और भरत प्रसाद घायल हो गए। हालांकि पुलिस अफसर ऐसी बात से इनकार कर रहे हैं। असहाय पुलिसकर्मी बैकफुट पर हो गए। जिससे उपद्रवियों का उपद्रव जारी रहा। पुलिसकर्मी दूसरे थानों की फोर्स आने का इंतजार करते रहे। ईंट पत्थर के साथ ही सड़क की गिट्टी भी लोगों ने खूब चलाई। वीरापुर बाजार में हुई घटना को तूल बाहर से आए लोगों ने दिया। पुलिस के मुताबिक मेले में चांदबाबू पक्ष के लोगों ने शुभम व उसके साथियों को पीट दिया था। ऐसे में शुभम पक्ष के लोगों ने अपनी मदद के लिए परिचितों को दूरदराज से बुला लिया था। इलाहाबाद के छानापुर से आए बोलेरो सवार लोगों ने विवाद को तूल दे दिया। उन लोगों ने अराजकता फैलाते हुए उपद्रव किया। वे पुलिस की बात सुनने के लिए भी तैयार नहीं थे। बाहरी लोगों से बाजार का माहौल बिगड़ गया।
विज्ञापन


वीरापुर बाजार में पसरा रहा सन्नाटाः मंगलवार की रात वीरापुर बाजार में हुई घटना के बाद से ही पूरे बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस व पीएसी के पहले में बाजार रही। लोग घरों में कैद रहे। यहां तक स्कूल खुले थे लेकिन बच्चों ने स्कूलों से दूरी बना रखी थी। दुकानें नहीं खुली। जिससे पुलिसकर्मियों को भी चाय, पान के लिए तरसना पड़ा। वीरापुर बाजार में बवाल के बाद ही कई थानों की फोर्स के साथ सीओ रानीगंज डटे रहे। रात भर उपद्रवियों की खोजबीन में पुलिस भागदौड़ करने के साथ ही तांडव मचाती रही। इससे लोग सहमे हुए थे। बुधवार की सुबह बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। जो शाम तक कायम रहा। बाजार में पुलिसकर्मियों की चहलकदमी और पुलिस के वाहनों के हूटर से ही सन्नाटा टूटता रहा। घरों में महिलाएं व बच्चे कैद रहे। वेसे अधिकांश पुरुष अपने घरों पर नहीं थे। पुलिसिया कार्रवाई से बचने के लिए अधिकांश लोग घरों से दूरी बना लिए थे। सरकारी स्कूल के साथ ही प्राइवेट स्कूल भी खुले थे लेकिन बच्चे स्कूलों से दूरी बनाए रखे। पुलिसकर्मी भी बाजार के हर कोने पर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के साथ ही अधिकारियों को माहौल की जानकारी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed