फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   crime in pratapgarah district

जमीन विवाद की आग में झुलस रहा बेल्हा

Sun, 11 Jun 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 11 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
crime in pratapgarah district
डेमो पिक
जिले में जमीन का विवाद प्रशासन के लिए बवाल-ए-जान बन गया है। जमीन के चक्कर में आए दिन मारपीट, बवाल और हत्या की घटनाएं हो रही हैं। राजस्वकर्मियों और पुलिस की अनदेखी और मनमानी के कारण विवाद थमने के बजाय और बढ़ रहे हैं। विवाद की आग में पूरा जिला झुलस रहा है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र की घटना इसका ताजा उदाहरण है। इसके अलावा कुंडा, जेठवारा में भी हत्या और जानलेवा हमले की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के धारूपुर पूरे शुक्लन निवासी दिनेशचंद्र शुक्ल की गुरुवार को जमीन के विवाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अगर राजस्वकर्मी और पुलिस पहले चेत गई होती तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था। दिनेशचंद्र और अद नेता दिनेश सिंह के बीच जमीन को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा था। शिकायत के बाद भी मामले का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग नहीं करा सका। मानधाता थाना क्षेत्र के खरवई में भी रोहित सिंह की दो माह पहले नृशंस हत्या कर दी गई थी। इसके बाद दलितों के घरों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसमें भी विवाद की वजह जमीन ही थी।
विज्ञापन


इसके अलावा जेठवारा, मानधाता, रानीगंज, नगर कोतवाली, अंतू, कंधई में ऐसे अनेकों मामले सामने आए हैं। जमीन के विवाद में अधिकारियाें से शिकायत का परिणाम यह हुआ कि दोनाें ओर से पुलिस कार्रवाई करते हुए क्रास केस लिखने लगती है। जिले के हर थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद को लेकर मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिला और पुलिस प्रशासन के अधिकारी जमीन संबंधी विवादों का निपटारा कराने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। अफसरों के निर्देश के बाद भी थानेदार ऐसे मामलों को हल्के में लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed