{"_id":"5a0c860e4f1c1baf678bbd18","slug":"crime-in-parewa-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन चार पहिया वाहन जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन चार पहिया वाहन जले
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
- फोटो : pratapgarah
कुंडा। रात में लोगों ने एक चार पहिया वाहन में आग लगा दी। इससे बगल में खड़ी दो और वाहनों को लपटों ने आगोश में ले लिया। इससे तीनों गाड़ियां जल गईं। सुबह तहरीर थाने में दी गई। हथिगवां थाना क्षेत्र के परेवा गांव निवासी मशरूर की बेटी की शादी सप्ताह भर पहले थी। इसमें शामिल होने के लिए उनका पूरा परिवार गुजरात से आया था। इसमें उनके दो भाई महबूब और अंबर भी शामिल हैं। तीनों भाइयों की गाड़ी एक स्विफ्ट, दो टवेरा घर के पास ही खड़ी थी।
रात में कुछ लोगों ने उसकी गाड़ी में आग लगा दी। इससे तीनों गाड़ियां जलने लगीं। कुछ लोगों के शोर मचाने पर तमाम लोग मौके पर आ गए। आग बुझाने का प्रयास हुआ, लेकिन सफलता नहीं मिली। सुबह पीड़ित महबूब ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की। ब्यूूरो