{"_id":"5a2add914f1c1b156b8bb1cf","slug":"crime-in-karanpur-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वेश्वरी मंदिर से सोने का मुकुट चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वेश्वरी मंदिर से सोने का मुकुट चोरी
Updated Sat, 09 Dec 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के करनपुर स्थित सर्वेश्वरी मंदिर से शुक्रवार भोर में चोर सोने के मुकुट और हजारों के सामान ले गए। सुबह पुजारी ने मंदिर का टूटा ताला और मुकुट गायब देखकर शोर मचाने लगे। स्थानीय लोगों ने मंदिर के बगल स्थित मकान से सीसीटीवी फुटेज निकलवाई तो चोर की पहचान हो गई। ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर पीटा। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
करनपुर मोहल्ले के लोगों ने चंदा लगाकर मातारानी के लिए सोने का मुकुट, चांदी का क्षत्र, पीतल का त्रिशूल आदि खरीदे थे। पूजापाठ करने के लिए सीताराम तिवारी को जिम्मेदारी दी थी। वह शुक्रवार सुबह पूजापाठ करने के लिए मंदिर में पहुंचे तो मेनगेट के साथ मंदिर का ताला टूटा था। अंदर से सारे सामान गायब थे। सूचना पर आसपास के तमाम लोग मौके पर आ गए। पास के भारत सिंह के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई गई। इसमें चोर चोरी करते दिखा। लोगों ने उसकी पहचान कर ली। लोग आरोपी के घर पहुंचे तो वह नशे में था। लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी नगर कोतवाल ने बताया कि एक रिक्शा चालक को लोगों ने पुलिस के हवाले किया है। इससे पूछताछ चल रही है। वह अपना नाम बदल-बदल कर बता रहा है।